चित्तौड़गढ़ में मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में महिला पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प एवं वात्सल्य वार्मा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, रोड सेफ्टी प्रशिक्षण, गुड-टच और बैड-टच सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

विद्यालय की प्रथम पारी में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट प्रभारी एएसआई श्यामा और महिला कांस्टेबल बीना ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। वहीं द्वितीय पारी में गायत्री और लीला ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोक्सो एक्ट), राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया, साइबर ठगी से बचाव एवं उससे संबंधित कार्रवाई, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला पुलिस ने विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी कि पोक्सो एक्ट से संबंधित किसी भी घटना की स्थिति में माता-पिता एवं शिक्षकों के माध्यम से पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही आत्मरक्षा, रोड सेफ्टी प्रशिक्षण तथा गुड-टच और बैड-टच के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बच्चों में जागरूकता विकसित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति सजग बनाना और आवश्यक परिस्थितियों में सही कदम उठाने के लिए तैयार करना रहा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story