नरेंद्र मोदी के संकल्प राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन तथा भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर परिषद में सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, एनपीसीएल के यूनिट हेड एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर पावन-चित्तौड़गढ़ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।


अभियान का उद्देश्य एवं मुख्य पहल

पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त चित्तौड़गढ़ के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत राजस्थान परमाणु बिजलीघर द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 हजार कपड़े के बैग वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यप्रद बनाना है।

  • अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर परिषद गार्डन में भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सी.पी. जोशी उपस्थित रहे, अध्यक्षता जिला कलक्टर आलोक रंजन ने की।

उपस्थित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर अति कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सामाजिक सरोकार से जुड़े गौरव त्यागी, अनिल इनानी एवं सुधीर जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राकेश कुमार पुरोहित ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी।


सांसद सी.पी. जोशी का आह्वान

"मुख्य अतिथि सांसद जोशी ने कहा कि वे स्वयं इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ बनाने के लिए आमजन के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से प्रति रविवार स्वच्छता अभियान में भाग लेने तथा कम से कम 10 व्यक्तियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने प्लास्टिक थैली के स्थान पर कपड़े की थैली या टोकरी के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।"


चित्तौड़गढ़ दुर्ग से विशेष शुरुआत

अभियान का विशेष प्रारंभ चित्तौड़गढ़ दुर्ग से किया जाएगा। ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। साथ ही शहर के प्रत्येक घर तक कपड़े अथवा पुनः उपयोग योग्य थैलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि नागरिक बाजार जाते समय स्वयं की थैली साथ लेकर जाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः बंद कर सकें।


विभागीय समन्वय एवं जनजागरूकता

अति कलक्टर प्रभा गौतम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा अभियान को वार्ड एवं ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकार द्वारा स्वच्छता पर आधारित गीत प्रस्तुत कर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।


लोगो विमोचन एवं स्वच्छता शपथ

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने म्हारो पावन चित्तौड़ लोगो, टी-शर्ट एवं पेन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर चित्तौड़गढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाने का संकल्प लिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story