पटोलिया में नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राणावत का भव्य अभिनंदन, केलों से तौलकर किया सम्मान
राजस्थान के काकंरवा स्थित पटोलिया ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राणावत और उप सरपंच मांगू सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत किया गया। सरपंच को केलों से तौलकर सम्मानित किया गया। समारोह में सभी वार्ड पंचों का भी अभिनंदन हुआ।

तस्वीर में ग्राम पंचायत पटोलिया में पंचायत चुनाव के बाद आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राणावत को केलों से तौला जा रहा है।
काकंरवा। ग्राम पंचायत पटोलिया में पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत और अभिनंदन के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राणावत और उप सरपंच मांगू सिंह राठौड़ सहित सभी वार्ड पंचों का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
समारोह में सरपंच महेंद्र सिंह राणावत, उप सरपंच मांगू सिंह राठौड़ और सभी वार्ड पंचों को साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राणावत को केलों से तौलकर किया गया अभिनंदन रहा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।
समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच महेंद्र सिंह राणावत ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पटोलिया ग्राम पंचायत का चहुंमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पंचायत क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। साथ ही गांव में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों को शुभकामनाएं दीं। समारोह के माध्यम से ग्रामीणों ने नई पंचायत कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
