पाटनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड में पाया श्रेष्ठ परिणाम
चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा स्थित स्कूल के छात्र हरीश कुमार धाकड़ ने 95.4% अंक के साथ वाणिज्य संकाय में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पाटनी पब्लिक स्कूल, निम्बाहेड़ा के 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र (ऊपर बाएं से दाएं) हरीश कुमार धाकड़, श्रीहरी एस नायर, (नीचे बाएं से दाएं) ईशान गोयल, सिया मूंदड़ा, लायशा जैन और आशुतोष आमेटा।
वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ स्थित पाटनी पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. 12वीं (वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय) बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होते ही पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई। विद्यालय के होनहार छात्र हरीश कुमार धाकड़ ने वाणिज्य संकाय में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर वंडर सीमेंट यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक श्री नितिन जैन ने हरीश कुमार धाकड़ सहित सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पाटनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है। उन्होंने परिजनों को भी शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार को समर्पित बताया।
विद्यालय प्राचार्य के अनुसार वाणिज्य संकाय में सुश्री सिया मूंदड़ा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्री ईशान गोयल ने 95.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान संकाय में श्री श्रीहरी एस नायर ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुश्री लायशा जैन ने 88.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्री आशुतोष आमेटा ने 83.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पाटनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी निरंतर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर वरीयता सूची में स्थान बनाते आ रहे हैं। विद्यालय में 12वीं के साथ-साथ सभी कक्षाएं उत्कृष्ट फैकल्टी के साथ संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता स्थापित की है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
