समीपवर्ती पारसोली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 446 किलो 08 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों की पालना में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ के निर्देशन तथा डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह मय जाप्ता एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल भोमाराम, सोनाराम, दिनेश, हरदीनाराम और राकेश गश्त पर थे। इसी दौरान डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह तथा राजदीप सिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, दीपक, विकम, विजय और ललित सिंह से मिली सूचना के आधार पर सरहद काटुन्दा मोड़ पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 22 प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ कुल 446 किलो 08 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही अवैध मादक पदार्थ और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story