बस्सी। प्रातकाल संवाददाता। पारसोली थाना पुलिस ने हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने विशेष प्रयास करते हुए आरोपी को सरहद काला का झोपड़ा से डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पारसोली थाने पर 21 अगस्त 2026 को प्रार्थीया अनिता पत्नी राजु लाल रेगर, निवासी शंभुपुरा (बिछोर), ने रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 20 अगस्त 2026 को शाम करीब 7 से 8 बजे उसके पति राजु लाल के साथ उसके ससुर जीतमल रेगर ने लकड़ी के डंडे से मारपीट की, जिससे उसके पति की रात्रि में मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपाल सिंह कानावत के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक बेगू अंकित कुड़ी के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह के नेतृत्व में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के दौरान आसूचना एकत्रित की। आरोपी अपने पास मोबाइल नहीं रखता पाया गया। इसके बावजूद टीम ने विशेष प्रयास करते हुए नामजद आरोपी की तलाश की और उसे सरहद काला का झोपड़ा से डिटेन कर लिया।

प्रकरण में डिटेन किए गए आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतमल रेगर पिता तुलछा, जाति रेगर, उम्र 62 साल, निवासी शंभुपुरा, पुलिस थाना पारसोली, जिला चित्तौडगढ के रूप में हुई है।

पारसोली थाना पुलिस की टीम में थानाधिकारी आशुतोष सिंह, कांस्टेबल रमेश विश्नोई, दिनेश सियाग, रघुवीर और सोनाराम शामिल रहे। घटना के 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story