चित्तौड़गढ़। समग्र शिक्षा ब्लॉक द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के अभिभावकों के लिए अभिभावक परामर्शदात्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समावेशी शिक्षा तथा दिव्यांगता संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाना, उनकी तदानुभूति को प्रोत्साहित करना और राजकीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना था।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शम्भु लाल सोमानी ने बताया कि यह कार्यक्रम राजकीय विद्यालय शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि में आयोजित किया गया। इसमें चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों को समग्र शिक्षा के तहत दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के साथ ही विश्व दिव्यांगता दिवस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ी गिरीश शर्मा तथा दिव्यांगता क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पूरण शर्मा उपस्थित रहे। अभिभावकों को हेमेन्द्र कुमार सोनी द्वारा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सेवाओं जैसे मेडिकल असेसमेंट कैंप, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्माण, भारतीय कृत्रिम अंग उपकरण निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता, रेल रियायती पास, निःशुल्क बस यात्रा, परिवहन एवं एस्कॉर्ट सेवाएं, छात्रवृत्ति और रीडर अलाउन्स आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित शिक्षा से जोड़कर इन भत्तों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा ने विश्व के प्रसिद्ध दिव्यांग व्यक्तियों के उदाहरण देते हुए अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व प्रसिद्ध दिव्यांगों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों के लिए अध्यापिका अर्चना त्रिपाठी ने स्थानीय दानदाता मोहित कुमार की पहल से सभी प्रतिभागियों को कम्बल वितरित किए।

शुभम, कैलाश चंद्र धोबी और उमा जोशी ने प्रत्येक अभिभावक से व्यक्तिगत संवाद कर बच्चों की आवश्यकतानुसार परामर्श प्रदान किया, जबकि शबीया कौसर ने दिव्यांग बालिकाओं की सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में वर्षा कंवर और रमेश चंद्र सेन ने आयोजन में भोजन और किराये की व्यवस्थाओं का संचालन किया।

यह आयोजन न केवल बच्चों और अभिभावकों के लिए जानकारी और समर्थन का माध्यम बना, बल्कि समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति जागरूकता और समावेशी शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story