राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए पप्पू देतवाल को चित्तौड़गढ़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार संभाग अध्यक्ष जगदीश चन्द्र माली द्वारा की गई।

संभाग अध्यक्ष जगदीश चन्द्र माली ने बताया कि पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारों की एकजुटता तथा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत को जिले में मजबूत बनाने के उद्देश्य से पप्पू देतवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पप्पू देतवाल को चित्तौड़गढ़ जिले की नई कार्यकारिणी गठित करने के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए पप्पू देतवाल ने कहा कि वह पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार और पत्रकार एकता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिले के पत्रकारों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पप्पू देतवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Next Story