जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की करीब 2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कराई
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की पत्नी के नाम 0.95 हेक्टेयर जमीन और मकान फ्रीज किया गया, बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपये।

तस्वीर में दिख रहे पुलिसकर्मी और अन्य लोग चित्तौड़गढ़ में जब्ती के बोर्ड के पास खड़े हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ तथा तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बिजयपुर क्षेत्र के उदयलाल उर्फ उदयराम उर्फ उदा गुर्जर की करीब 2 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की संपत्ति को फ्रीज किया गया है।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में की गई। उदयलाल उर्फ उदयराम उर्फ उदा, पिता रतनलाल, जाति गुर्जर, निवासी पेमा खेड़ा, थाना बिजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी और अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 88/2024 में धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट, 109 (1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, प्रकरण संख्या 27/2022 में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना कनेरा, प्रकरण संख्या 41/2022 में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना मंगलवाड़ा तथा प्रकरण संख्या 25/2023 में धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना बेकरिया, जिला उदयपुर में दर्ज है।
इन प्रकरणों के आधार पर जांच की गई। जांच में उदयलाल उर्फ उदयराम उर्फ उदा गुर्जर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के संबंध में जानकारी सामने आई। इसमें मकान और भूमि शामिल है। पुलिस ने आराजीयात पटवार हल्का अमरपुरा के खाता संख्या 06, खसरा नंबर 90, खाता संख्या 09, खसरा संख्या 75/255, खाता संख्या 69, खसरा संख्या 44/248 तथा 2091 वर्ग फीट के रिहायशी पक्के मकान को फ्रीज करने के लिए 30 जुलाई 2026 को COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR SAFEMA (FOP) A NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा।
इसके बाद हुई सुनवाई में COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR SAFEMA (FOP) A NDPS ACT DELHI, भारत सरकार द्वारा उदयलाल उर्फ उदयराम उर्फ उदा गुर्जर की पत्नी के नाम पर खरीदी गई कुल 0.95 हेक्टेयर जमीन और 2091 वर्ग फीट रिहायशी मकान को फ्रीज करने का स्थायी अनुमोदन आदेश जारी किया गया। आदेश के बाद उक्त आराजीयात और मकान को फ्रीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार फ्रीज की गई उक्त आराजीयात और मकान का बाजार मूल्य करीब 02 करोड़ रुपये है। कार्रवाई में थाना बिजयपुर थानाधिकारी रामलाल, एएसआई जगवीर सिंह, कैलाश चन्द्र, शंकर सिंह तथा कांस्टेबल रणजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, भागीरथ, मुकेश, हरप्रित सिंह, मकानि अंकिता और वन्दना शामिल रहे।

