वरिष्ठ पत्रकार ओम जैन शंभूपुरा को भारतीय पत्रकार संघ ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए राजस्थान राज्य का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पं. मनोहर मण्डलोई ने 21 जुलाई, मंगलवार को नियुक्ति पत्र जारी किया।

जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ पत्रकार ओम जैन शंभूपुरा को उनकी दीर्घकालीन पत्रकारिता, अनुभव तथा पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट के राजस्थान राज्य का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

भारतीय पत्रकार संघ पिछले 12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता और पत्रकार कल्याण के लिए सतत कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ओम जैन की नियुक्ति राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र माहेश्वरी की अनुमति, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम. एस. शेख के प्रस्ताव, प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार झोटा की सहमति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देशन में प्रभावी की गई।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद ओम जैन शंभूपुरा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उनकी यह नियुक्ति भारतीय पत्रकार संघ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के विस्तार और पत्रकार हितों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story