न्युवोको विस्टास ने मनाए सफलता के 10 साल, जानिए सफर
निंबोल सीमेंट प्लांट से शुरुआत करने वाली न्युवोको विस्टास ने रणनीतिक अधिग्रहणों के जरिए बिल्डिंग मटेरियल क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान।

निम्बाहेड़ा। भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में शामिल न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने कारोबारी सफर के 10 साल पूरे होने पर ‘दस साल बेमिसाल’ थीम के तहत जश्न मनाया। कंपनी का यह दशक विकास, नए प्रयोगों, साहसिक फैसलों और कर्मचारियों की मेहनत का साक्षी रहा है। इस दौरान एक सीमेंट प्लांट से शुरू हुआ कारोबार सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट और आधुनिक निर्माण सामग्री के क्षेत्र तक पहुंचा है।
‘दस साल बेमिसाल’ थीम कंपनी की उन उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों को रेखांकित करती है, जिन्होंने न्युवोको को एक भरोसेमंद बिल्डिंग मटेरियल कंपनी बनाने में योगदान दिया। कंपनी के इस सफर का प्रत्येक पड़ाव सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ दुनिया बनाने के उसके लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है।
न्युवोको के सफर की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी, जब इसकी पैरेंट कंपनी निरमा ग्रुप ने राजस्थान के निंबोल में 2 एमएमटीपीए क्षमता वाले नए सीमेंट प्लांट में उत्पादन शुरू किया। एक प्लांट से शुरू हुआ यह सफर आगे चलकर निर्माण सामग्री के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचा। कंपनी के विस्तार में अक्टूबर 2016 का वर्ष निर्णायक साबित हुआ, जब न्युवोको ने लफार्ज इंडिया का अधिग्रहण पूरा किया। इस कदम से कंपनी के कारोबार और पहचान का विस्तार हुआ तथा आज की न्युवोको की मजबूत नींव तैयार हुई।
लफार्ज इंडिया के अधिग्रहण ने लंबे समय तक टिकाऊ रहने वाले संस्थान के निर्माण की दिशा में भी नई शुरुआत की। कंपनी ने सही उद्देश्य, बेहतरीन प्रदर्शन और निरंतर प्रगति के विश्वास के साथ आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा। इसके बाद न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के रूप में कंपनी ने अपनी अलग पहचान स्थापित की। इसके साथ ऐसे संगठन का विकास हुआ, जिसके अपने लक्ष्य और उद्देश्य थे। साथ ही, एक ऐसे ब्रांड का जन्म हुआ, जिसे कर्मचारी, ग्राहक और पार्टनर्स अपना मान सकें।
वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौर में भी न्युवोको ने इमामी सीमेंट का अधिग्रहण किया। यह कदम भारत के बिल्डिंग मटेरियल क्षेत्र में कंपनी के अटूट विश्वास और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निवेश करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है। इसके बाद वर्ष 2021 में कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई। इससे अधिक लोगों को कंपनी से जुड़ने का अवसर मिला और उसके विकास का नया दौर शुरू हुआ।
कंपनी के विस्तार का सिलसिला आगे भी जारी रहा। अप्रैल 2025 में न्युवोको ने वडराज सीमेंट को अपने कारोबार में शामिल किया। इस अधिग्रहण से पश्चिमी भारत में कंपनी की मौजूदगी मजबूत हुई और दीर्घकालिक विकास पर उसका ध्यान फिर स्पष्ट हुआ।
कंपनी के 10 साल पूरे होने के अवसर पर न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन हिरेन पटेल ने कहा कि ‘दस साल बेमिसाल’ का जश्न मनाते हुए उन्हें कंपनी के सफर पर गर्व है और सभी के योगदान के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह दशक साहसिक फैसलों, दूरगामी सोच और पूरी टीम की मेहनत से बना है। निंबोल में शुरुआत से लेकर आज की न्युवोको तक, हर उपलब्धि ने कंपनी के सफर में नया अध्याय जोड़ा है और लंबे समय तक मजबूत संस्था बनाने के विश्वास को और बढ़ाया है।
हिरेन पटेल ने आगे कहा कि अगले दशक में कंपनी का लक्ष्य इसी मजबूत नींव पर आगे बढ़ना है। न्युवोको ऐसी संस्था बनाना चाहती है, जो नए विचारों को अपनाए, टिकाऊ विकास पर ध्यान दे और बेहतर प्रदर्शन करे। कंपनी ऐसा कार्यस्थल भी विकसित करना चाहती है, जहां लोग गर्व के साथ काम करें, आगे बढ़ें और अपने करियर को बेहतर बना सकें।
उन्होंने कहा कि ‘दस साल बेमिसाल’ अब तक की उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ यह याद दिलाता है कि मिलकर अभी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। न्युवोको की उपलब्धियों को सभी की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि कंपनी के सबसे रोमांचक अध्याय अभी आने बाकी हैं। दस वर्षों का यह सफर कंपनी के विस्तार, रणनीतिक अधिग्रहणों और भविष्य में टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प को दर्शाता है।

