चित्तौड़गढ़। बेरोजगारी, शिक्षा में कमी और कथित वोट चोरी जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय राव ने किया। युवा एवं छात्र संगठनों ने राज्य सरकार की नीतियों को युवा विरोधी और तानाशाहीपूर्ण बताते हुए अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से रखा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई ने इस प्रदर्शन के माध्यम से बढ़ती बेरोजगारी पर तत्काल अंकुश लगाने, जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों और अन्य स्टाफ की कमी को प्राथमिकता से दूर करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की।

संगठन ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से कथित वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों और युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की उदासीनता के विरोध में सड़कों पर उतरे। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध और भी उग्र रूप ले सकता है।

इस दौरान प्रदर्शन में दीपक सिंह राठौड़, युवराज श्रीमाली, महेंद्र छापरवाल, रामकिशन चौधरी, खुमेंद्र गुर्जर, यशप्रताप सिंह, रोमिल चौधरी, पंकज शर्मा, सफ़ीना खान, सना खान, दिग्विजय सिंह चुंडावत, अल्पेश गोस्वामी, मनीष सुथार, विजय भाटी, भंवर सिंह शक्तावत, शुभम शर्मा, पिंटू खटीक, आनंद कुमावत, अनीश अटवाल, आदित्य चावला, रोनी चावला, छोटू गुर्जर, चिंटू शर्मा, रज़ा शेख, अविनाश आचार्य, रवि जायसवाल, विक्रम अहीर, नवरत्न प्रजापत, संजय उपाध्याय, वसंत सेन, हेमंत धाकड़, विकास धाकड़, मयंक पुरी, राहुल गाडरी, महेश धनगर, रामरतन गाडरी, आयुष वर्मा, कृष्ण चौधरी, पूजा राठौड़, किट्टू वैष्णव, पूजा शर्मा, मुस्कान, कोमल सुथार, खुशबू लोधा के साथ ही कांग्रेस जिला महामंत्री अहसान पठान, आशीष त्रिवेदी, इम्तियाज़ लौहार, दिनेश शर्मा, गोविन्द कोठारी, लक्ष्मी नारायण कुमावत, अजय लोट, शौकीन पूर्बिया, इरफान खान, जेपी रैगर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, फतह लाल प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह प्रदर्शन स्थानीय प्रशासन और सरकार के सामने युवाओं की बढ़ती समस्याओं और उनकी मांगों को मजबूती से रखने का प्रतीक बना। एनएसयूआई ने इसे चेतावनी के तौर पर पेश किया कि यदि सरकार ने युवाओं के हित में आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और व्यापक स्तर पर फैल सकता है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story