विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान कार्मिकों ने पंचायत समिति बेगूँ के विकास अधिकारी श्री सुरेश गिरी गोस्वामी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संघ की मांगों से अवगत कराया।

सरकार की उदासीनता और शोषण का विरोध

संघ के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार व्यास ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जानबूझकर नरेगा कार्मिकों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे वर्षों से पीड़ित, शोषित एवं वंचित कार्मिकों के साथ अन्याय हो रहा है।

"सरकार की उदासीनता के चलते नरेगा योजना में कार्यरत विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी लगातार मानसिक एवं आर्थिक शोषण का सामना कर रहे हैं।"

प्रभावित कार्मिकों के विभिन्न संवर्ग

नरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत इन सभी वर्गों के कार्मिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर रोष व्यक्त किया:

  • कोऑर्डिनेटर एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी
  • कनिष्ठ तकनीकी सहायक
  • एमआईएस मैनेजर
  • लेखा सहायक
  • ग्राम रोजगार सहायक
  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सहायक कर्मचारी

कार्मिकों का कहना है कि पिछले 18 वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की आज तक कोई सुध नहीं ली गई है।


प्रमुख मांगें और आगामी चेतावनी

कार्मिकों ने मांग की कि संगठन के समस्त केडर के साथियों की ज्ञापन में वर्णित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, उन्हें आगामी बजट में शामिल किया जाए तथा वर्षों से लंबित मांगों का जल्द निस्तारण किया जाए।

नरेगा कार्मिकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story