बेगूं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव नीतिश सुराणा को कोटा उत्तर विधानसभा (189) का प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऑब्जर्वर (प्रेक्षक) नियुक्त किया गया है।

नेतृत्व का आभार और संगठन के प्रति संकल्प

इस नियुक्ति पर नीतिश सुराणा ने अपने नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।" युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव नीतिश सुराणा को कोटा उत्तर विधानसभा (189) का प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऑब्जर्वर (प्रेक्षक) नियुक्त किया गया है।

नीतिश सुराणा का परिचय और शैक्षणिक योग्यता

नीतिश सुराणा वर्तमान में युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। वे पाली संभाग जिसमें पाली, सिरोही, जालौर शामिल हैं के सह-प्रभारी तथा राजसमंद और भीलवाड़ा जिले के युवा कांग्रेस प्रभारी के रूप में भी संगठन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वे प्रॉपर्टी और मेडिकल व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं तथा उनकी शैक्षणिक योग्यता बी. फार्मेसी है। सुराणा का जन्म 13 अप्रैल 1990 को हुआ। उनके पिता नरेन्द्र कुमार सुराणा और माता शांति देवी हैं। वे मूल रूप से बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं।

संगठन में लंबा अनुभव और चुनावी सक्रियता

संगठन में सुराणा का लंबा अनुभव रहा है जहाँ उन्होंने 2017 से 2019 तक युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव, चित्तौड़गढ़ लोकसभा युवा कांग्रेस महासचिव, तथा एनएसयूआई प्रदेश सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वे 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय संयोजक के रूप में बेंगलुरु के चिकपेट विधानसभा क्षेत्र में करीब ढाई माह तक संगठन का कार्य कर चुके हैं।

प्रमुख आंदोलनों और अभियानों में भागीदारी

उन्होंने राजसमंद उपचुनाव 2021, नाथद्वारा विधानसभा चुनाव 2018, मांडलगढ़ उपचुनाव 2017, तथा 2024 लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा युवा कांग्रेस प्रभारी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही युवा कांग्रेस के विभिन्न आंदोलनों, संसद घेराव, राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन और अग्निवीर योजना के विरोध में भी कई बार गिरफ्तारी देकर सक्रिय भागीदारी निभाई।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story