निंबाहेड़ा में ढाबेश्वर महादेव के निकट स्थित शिव कॉलोनी के विश्वेश्वर महादेव परिसर में गुरुवार को धर्मनिष्ठ महिलाओं ने हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जाप तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए। इस दौरान भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रार्थना भी की गई और ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

विश्वेश्वर महादेव मंदिर की शिव मंडली की नायिका रेखा रामेश्वर मेघवाल ने बताया कि ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ मुहूर्त में कल्पवृक्ष लगाओ अभियान के संयोजक डॉ. रविंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा लाए गए कल्पवृक्ष के जोड़े विश्वेश्वर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ लगाए गए।

इससे पहले कल्पवृक्ष प्रेमी डॉ. रविंद्र कुमार उपाध्याय ने विश्वेश्वर मंदिर में उपस्थित महिलाओं को कल्पवृक्ष का महात्म्य बताते हुए कहा कि कल्पवृक्ष साढ़े तीन हजार वर्ष तक जीवित रहता है और श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण करता है। उन्होंने कहा कि यह एक देव दुर्लभ स्वर्गिक पौधा है, जो पृथ्वी पर हर स्थान पर नहीं पाया जाता।

कार्यक्रम के दौरान विश्वेश्वर मंदिर में शिव कॉलोनी की महिलाओं ने महादेव, पार्वती, राधा और कृष्ण के भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए तथा कल्पवृक्षों की परिक्रमा की। धार्मिक वातावरण के बीच पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण और आस्था से जोड़ते हुए अभियान को आगे बढ़ाया गया।

इस अवसर पर रेखा मेघवाल, सुंदर देवी, राजनंदिनी मेघवाल, कविता माली, रेखा कुमावत, सरस्वती मेघवाल, कलावती खत्री, प्रेमलता पंडित, सुनीता कुमावत, संतोष जाट, विमला तंबोली, पूजा कुमावत, सुलोचना कुमावत, सुलक्षणा, जयसिंह मीणा, रामेश्वर लाल मेघवाल, रवि कुमावत, राजेश्वर मेघवाल और रवींद्र कुमार उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने उत्साह और आनंद के साथ कल्पवृक्षों के जोड़े लगाए तथा निंबाहेड़ा नगर में हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के अंत में रामेश्वर मेघवाल ने कल्पवृक्ष पौधारोपण में शामिल भक्तजनों और धर्मनिष्ठ महिलाओं को मिठाई वितरित की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story