निम्बाहेड़ा में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर टाई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से ‘मतदान’ और ‘VOTE’ लिखकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

शनिवार को आयोजित इस स्वीप गतिविधि कार्यक्रम में पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद युनूस शेख ने समस्त छात्र-छात्राओं और ग्रामीणजनों को निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव, व्याख्याता नितेश कुमार चित्तौड़ा, नेहा मेल, राधा कुमारी गायरी, रामेश्वरलाल मेघवाल, नवाबपुरा के प्रधानाध्यापक मनीष चौधरी और रविकुमार कुम्हार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मानव श्रृंखला के जरिए विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक मतदान का संदेश दिया।

Next Story