निम्बाहेड़ा। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पलाशजी मीणा द्वारा विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं को विधिक जागरूकता की जानकारी दी गई।

साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान श्री पलाशजी द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, विधिक अधिकार, कर्तव्य, समसामयिक विधिक विषय, ऑनलाइन ठगी, पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर ऑनलाइन ठगी से बचने हेतु विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। इस महत्वपूर्ण विषय पर एडवोकेट फईमजी द्वारा भी छात्र-छात्राओं को मल्टीमीडिया के साधनों से ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी गई एवं मल्टीमीडिया के साधनों से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाए रखने के लिए सुझाव दिए गए।





कार्यक्रम का संचालन एवं सम्मान समारोह

विद्यालय परिवार की तरफ से एसीजेएम साहब का पगड़ी, उपरना एवं सम्मानचिन्ह आदि भेंटकर स्वागत किया गया। संस्था प्रधान मनोहरलाल जैन द्वारा आगंतुक मेहमानों का विद्यालय में स्वागत उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य सुनील कुमार डूंगरवाल द्वारा किया गया। अन्य कर्मचारियों में संतोषजी, शाहिदजी आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।

समापन और आभार प्रदर्शन

अंत में आभार प्रदर्शन प्रथम सहायक कैलाशचंद्र गवारिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता, रमेश लक्षकार आदि संपूर्ण स्टाफ ने उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस विधिक जागरूकता शिविर ने छात्रों को कानूनी साक्षरता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Story