निम्बाहेड़ा: सर्राफा व्यापारियों को परेशान करने पर विधायक और पुलिस को ज्ञापन
सर्राफा संघ ने पुराने गिरवी जेवरों के विवाद और फर्जी ग्राहकों द्वारा दी जा रही धमकियों के खिलाफ विधायक श्रीचंद कृपलानी और थानाधिकारी को सुरक्षा हेतु ज्ञापन सौंपा।

निम्बाहेड़ा में सर्राफा संघ अध्यक्ष पुष्कर सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक श्रीचंद कृपलानी और थानाधिकारी रामसुमेर मीणा को सुरक्षा और गश्त बढ़ाने हेतु ज्ञापन दिया।
विधायक श्रीचंद कृपलानी का अभिनंदन एवं वार्ता
सर्वप्रथम सर्राफा अध्यक्ष पुष्कर सोनी के नेतृत्व में विधायक साहब का निंबाहेड़ा विधानसभा में चारों ओर चौमुखी विकास व विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओ की स्थापना व नगर मै कई सुन्दर सर्किल बनाने के लिए ऊपरना ओढाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। फिर पूरी बात सर्राफा व्यापारीयों की समस्याओ सहित विस्तार से बताई।
- विधायक साहब कृपलानीज़ी ने इस संबंध मै तुरंत थानाअधिकारी निंबाहेड़ा को सर्राफा व्यापारियों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया।
कोतवाली थानाधिकारी से शिष्टाचार भेंट व सुरक्षा की मांग
इसके बाद सर्राफा संघ निम्बाहेड़ा नें सर्राफा अध्यक्ष पुष्कर सोनी के नेतृत्व मै थानाधिकारी रामसुमेर मीणा से पुलिस थाने मै शिष्टाचार भेंट की। सर्वप्रथम सर्राफा संघ अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा थानाधिकारी का ऊपरना पहनाकर व पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।
"थानाधिकारी ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों को नाजायज परेशान करने वाले छद्म ग्राहकों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।"
समस्या का मुख्य कारण: बढ़ते दाम और पुराने गिरवी जेवर
सर्राफा संघ निंबाहेड़ा अध्यक्ष पुष्कर सोनी ने बताया कि वर्तमान में सोना व चांदी के भाव बढ़ने से जो ग्राहक 10 से 15 वर्ष पूर्व रकम गिरवी रखकर गए थे व उन्होंने बाद में आकर रकम बेच दी या छुड़ा कर ले गए, या मूल रकम से मूलधन व ब्याज ज्यादा होने के कारण इतने वर्षों तक आए ही नहीं व मौखिक व लिखित रूप से उन्होंने रकम काम में लेने की बात व्यापारियों को कहीं ऐसे ग्राहक भी भाव बढ़ने से अब 10 से 15 वर्षों बाद पुनः अपने जेवर की मांग कर रहे हैं जो अब उपलब्ध नहीं है।
सर्राफा व्यापारियों की दुकानों पर 10 से 15 की संख्या में आकर गाली-गलौज करते हैं हाथापाई करते हैं व जान से मारने की धमकी देते हैं, व झूठे मामलों में फसाने की धमकी देते हैं!
पुलिस प्रशासन का निर्देश एवं आश्वासन
ऐसे मामलों में व्यापारियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने ऐसे फर्जी प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करने के लिए थाना अधिकारी से मांग की गई, व सर्राफा बाजार में दिन व रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई।
"थानाधिकारी ने ऐसे नाजायज परेशान करने वाले छद्म व झूठे ग्राहकों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कहीं व तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस सहायता लेने की बात कही।"
उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यगण
बहुत ही सोहाद्र पूर्ण वातावरण में मीटिंग का समापन हुआ। इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य उपस्थित थे:
- सर्राफा संघ निम्बाहेड़ा: अध्यक्ष पुष्कर सोनी, संरक्षक गोविंद लाल सोनी, गोपाल लाल सोनी, केसरी मल सिरोहिया, दिलीप नागोरी, बंसीलाल सोनी, सुनील मोदी, कैलाश सोनी।
- कार्यकारिणी: महामंत्री रितेश नाहर, उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, कुलदीप नाहर, सुनील सोनी, बालकिशन सोनी, कन्हैयालाल सोनी, सचिव राजेश ढेलावत, सह सचिव दिलीप सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल सिरोहीया।
- वरिष्ठ सदस्य: संजय सोनी, धर्मवीर सोनी, कमल सोनी, चंद्रप्रकाश सोनी, प्रकाश सोनी, नारायण सोनी, ओमप्रकाश सोनी, कृष्णप्रकाश धुत, चांदमल लखारा।
- संगठन एवं अन्य: संगठन मंत्री सत्यनारायण सोनी, मंत्री राहुल नागोरी, कपिल सिरोहीया, विकास सोनी, अमित सोनी, शांतिलाल सोनी, जीतेन्द्र लखारा, दीपक सोनी, श्रीचंद वच्छानी, अर्जुन सोनी, राजकुमार सोनी, लोकेश सोनी, महावीर सोनी, नीलेश सोनी, बिट्टू सोनी, कर्नल सोनी, संतोष मराठा।
- क्षेत्रीय प्रतिनिधि: बिनोता व आसपास के गांव से कैलाश सोनी, विष्णु सोनी, हिम्मत सोनी, भेरूलाल सोनी।
- सर्व व्यापार मण्डल निम्बाहेड़ा: वरिष्ठ सदस्य अशोक भराड़िया, जयदीप लोढ़ा, धीरज टांक, राहुल भराड़िया व कई गण मान्य व्यापारी उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
