निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा के राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 की तैयारियों के बीच सोमवार को दशहरा मैदान स्थित अशोक वाटिका में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ मेला कार्यालय का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय दशहरा मेले का विधिवत आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा।

मेला कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद उपसभापति निलेश मेहता, पार्षद कालू सेन, गोपाल मेघवाल एवं पुष्कर सोनी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, सभापति प्रतिनिधि एवं नगर मंडल कोषाध्यक्ष निलेश भूतड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल, राजस्व अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल, सहायक अभियंता दुलीचंद सोलंकी, कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण प्रजापत, वरिष्ठ प्रारूपकार कैलाश मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक मनीष सिंगोलिया, वरिष्ठ सहायक सुरेशचंद्र, रामेश्वर सिंह मीणा, कनिष्ठ सहायक पुष्पेंद्र सिंह चौहान, फायरमैन मुकेश जाट सहित परिषद कर्मचारी मोहसिन खान, भरत माली, तेजप्रकाश माली, दुर्गाशंकर भट्ट, परवतसिंह राणावत, गणेश प्रजापत एवं आसिम हुसैन सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मेला कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही मेला प्रांगण में फैंसी एवं मनिहारी दुकानों के आवेदन फार्म वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। आवेदन फार्म लेने के लिए प्रातः से ही बड़ी संख्या में व्यापारी एवं दुकानदार मेला कार्यालय के बाहर कतारबद्ध नजर आए।

नगर परिषद के राजस्व अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल ने बताया कि मेला अवधि के दौरान फैंसी मार्केट में 170 तथा मनिहारी मार्केट में 245 दुकानों के लिए आवेदन पत्र वितरित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 7 अक्टूबर को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

राजस्व अधिकारी मोहिल ने बताया कि फैंसी एवं मनिहारी मार्केट में आवेदन पत्र और लॉटरी प्रक्रिया के अतिरिक्त 61 कॉर्नर भूखंडों का आवंटन नीलामी प्रक्रिया से किया जाएगा। इन भूखंडों की नीलामी 8 अक्टूबर को आयोजित होगी।

11 अक्टूबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय दशहरा मेले को लेकर नगर परिषद की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेला स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर परिषद द्वारा मेले को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Next Story