निम्बाहेड़ा में डीएसटी एवं भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक इको कार से 14.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर वाहन को जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ एवं डीएसपी रावतभाटा शंकर लाल मीणा के निर्देशन में मंगलवार को वन विभाग चौकी श्रीपूरा के सामने डीएसटी टीम एवं पुलिस थाना भैंसरोड़गढ़ द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध इको गाड़ी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान इको गाड़ी से 14.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ इको कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में थाना भैंसरोड़गढ़ से थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, धर्मेन्द्र सिंह, लखनलाल, ब्रजराज और रामरूप शामिल रहे। वहीं डीएसटी टीम से हैडकानि भुपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, दीपक, विक्रम, विजय और बलबीर सिंह ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए बरामद अवैध स्मैक से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Next Story