निम्बाहेडा। पुलिस थाना कोतवाली निंबाहेड़ा द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही करते हुए 12 ग्राम अवैध मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरितासिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में एंव मुकेश कुमार आरपीएस प्रो. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा के निकटतम सुपरविजन में कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

पुलिस टीम का गठन एवं नाकाबन्दी

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही हेतु एसआई कन्हैयालाल मय पुलिस जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि. रणजीत, जगदीश, राकेश, हेमन्त, मांगु सिंह एवं चालक सरिया राम की टीम का गठन किया गया। सोमवार को पुलिस टीम ने जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर पहुँच नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक वेन्यु कार बिना नम्बरी आई जिसको चैक करने हेतु हाथ का ईशारा किया गया तो कार के चालक द्वारा कार को नाकाबन्दी स्थल से बिना नम्बरी वेन्यु कार को भगा ले जाने का प्रयास किया गया।

एमडीएमए की बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जब कार की तलाशी ली गई तो कार की डेस बोर्ड मे रखी पोलीथीन की थैली के अन्दर 12 गाम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर (मिथाइलीन डाई ऑक्सी फैनीथाइलामाइन) पाया गया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर झालावाड़ जिले के गंगधार अन्तर्गत सेमली छरोज निवासी अभियुक्त गोविन्द सिह पिता चैन सिंह जाति सोधिया राजपुत उम्र 35 साल तथा सुरत सिह पिता राघु सिह जाति सोधिया राजपुत उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त हुण्डई वेन्यु कार को वजह सबूत जब्त किया जाकर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

Next Story