कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लूट के मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अभियान के तहत विशेष टीम का गठन

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई वारण्टी, भगोडे़, उद्घोषित अपराधी एवं वांछित अभियूक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्री लाल राव के नेतृत्व में मुकेश चौधरी आर.पी. एस. प्रोबशनर एवं रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में सूरज कुमार स.उ.नि., कानि देवेन्द्र और विरेन्द्र को शामिल किया गया।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही

मंगलवाल को एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि नूर मोहम्मद उर्फ राजू लुट के मामले मे फरार चल रहा है, जो कुंभलगढ़, राजसमन्द में मजदूरी करता है और आज नपावली आयेगा। इस सूचना पर सउनि सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा बिना समय गवाये तुरन्त नपावली पहुचे जहां पर पुलिस साइबर सेल के ए एस आई राजकुमार की सहायता से उक्त आरोपी को गिरफतार किया गया।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

उक्त आरोपी नूर मोहम्मद पिता मुमताज खान निवासी वामनगर थाना निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ हाल नपावली थाना निकुंभ की मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफतार किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Next Story