कोतवाली पुलिस ने सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत उज्जैन के तीन बदमाशों को दबोचा, कब्जे से देशी कट्टा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद।

निम्बाहेड़ा में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा पिस्टल नुमा व 03 कारतूस बरामद कर ₹10 हजार के इनामी आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही एक कार भी जब्त की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बद्री लाल के सुपरवीजन में तथा थानाधिकारी राम सुमेर के नेतृत्व में रविवार को एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता की टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नीमच की तरफ से एक स्वीफ्ट कार आ रही है, जिसमें 02-03 व्यक्ति सवार हैं और उनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं।

सूचना पर एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता तुरंत जलिया चैक पोस्ट पहुंचे और नाकाबंदी की। इस दौरान नीमच की ओर से आती हुई संदिग्ध स्वीफ्ट कार को रोका गया, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा पिस्टल नुमा व 03 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियारों को जब्त करते हुए तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशुतोष पुत्र ओमप्रकाश, जाति ब्राहमण, उम्र 37 वर्ष, निवासी सार्थक नगर, 30बी सावेर रोड, उज्जैन थाना नीलगंगा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश; यशवेन्द्र पुत्र जितेन्द्र, जाति ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, निवासी 90/6 शिव शक्ति नगर, गली नम्बर 3 आगरा रोड, उज्जैन थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश; तथा निखिल मीणा पुत्र राजेश मीणा, जाति मीणा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मकान नम्बर 102, शीतला माता मंदिर के पास, उज्जैन थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त यशवेन्द्र के खिलाफ कुल 22 प्रकरण दर्ज हैं और वह 4 प्रकरणों में फरार चल रहा था। वह थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैन का ₹10 हजार का इनामी अभियुक्त भी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रामसुमेर, एएसआई सुरज कुमार, हेड कांस्टेबल हरविन्दर सिंह, कांस्टेबल शिशपाल, विजय सिंह, हेमन्त, रणजीत और जगदीश शामिल रहे। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संकेत देती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story