निम्बाहेडा। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में आज वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान एवं खेल दिवस को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

समारोह के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि

  • मुख्य अतिथि: पूर्व विधायक श्री अशोक नवलखा
  • विशिष्ट अतिथि: पूर्व नगर अध्यक्ष श्री नितिन चतुर्वेदी, वर्तमान नगर अध्यक्ष श्री कपिल चौधरी, पूर्व नगर मंत्री श्री वीरेश चपलोत, श्री आशीष बोडाना एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मूंदड़ा
  • अन्य मंचासीन अधिकारी: विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्य श्री अतुल सोनी, श्री प्रेम बाहेती, श्रीमती रेखा रानी तिवारी एवं सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पुष्कर सोनी

उद्बोधन एवं स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में "सभी छात्र छात्राओं को अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने हेतु शुभकामनाएं दी गई।" साथ ही विद्यालय परिवार की तरफ से आए हुए सभी मेहमानों का विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोहर लाल जैन द्वारा स्वागत उद्बोधन व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम में वर्षभर विभिन्न प्रतिभाओं हेतु मंचासीन अधिकारियों द्वारा मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया:

  • राष्ट्रीय जंबूरी में स्काउट के बच्चों द्वारा भाग लेना।
  • राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित छात्र एवं पद्माक्षी पुरस्कार से सम्मानित छात्र।
  • विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति, सर्वाधिक अनुशासित एवं समय पर अपना गृहकार्य कर लाने वाले छात्र।
  • उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशासनिक अधिकारी राजमल प्रजापत एवं श्रीमती सुनीता रावत का सम्मान।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख थे:

  • नागर नंदजी रा लाल हे
  • शुभारंभ हो शुभारंभ
  • सपने रे सपने रे मेरे सच हो जाना
  • आंगन संजीयों फुलारो

आभार एवं समापन

आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य कैलाश चंद्र गवारिया द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य सुनील कुमार डूंगरवाल द्वारा किया गया। अंत में वैदिक राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ एवं अंत में सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कर विद्यालय से विदाई दी गई।

सहयोगी स्टाफ सदस्य

कार्यक्रम में रमेश चंद्र लक्ष्कार, अनिल कोठारी, श्रीमती मीना राठौर, श्री कमलेश राजोरा, श्री पंकज कुमार गुप्ता, श्री भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार जायसवाल आदि सभी स्टाफ साथियों ने सहयोग किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story