नगर परिषद निम्बाहेड़ा के उपसभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निलेश मेहता (बी.एम.) निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निलेश मेहता ने उपसभापति पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। निर्धारित समयावधि समाप्त होने तक कांग्रेस की ओर से कोई अन्य नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली ने निलेश मेहता को उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपसभापति निलेश मेहता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नगर परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली ने भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद, गोपनीयता एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। निकाय चुनाव के मतदान के बाद करीब दस दिनों तक अज्ञातवास में रहे भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद मंगलवार को एक साथ नगर परिषद पहुंचे।

शपथ लेने वालों में लखन शर्मा, संगीता जाट, गणपत आंजना, पिंकी जाट, कृष्णा कुमावत, पवन मीणा, गोपाल मेघवाल, रेणु कोठारी, अनिता माहेश्वरी, प्रकाश शर्मा, विक्रम खेरोदिया, रागिनी चतुर्वेदी, नितु सोमानी, महिपाल सिंह राणावत, पुष्कर सोनी, लालचंद तेली, अनुराधा तेली, रेखा नवलखा, पारस पारख, कालू सेन, कैलाश सेन, वर्षा कृपलानी, गोपाल शर्मा, प्रेम बाहेती एवं लक्षिता चौहान शामिल रहे।

इससे पहले मंगलवार सुबह उपसभापति पद के नामांकन की प्रक्रिया से पहले ही नवनिर्वाचित पार्षद निलेश मेहता, पवन मीणा एवं कालू सेन ने पद, गोपनीयता एवं स्वच्छता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात निर्वाचन अधिकारी विकास पंचौली ने नवनिर्वाचित पार्षदों को उनके निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे। इससे पूर्व निर्वाचन अधिकारी पंचौली ने नगर परिषद निम्बाहेड़ा की नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती शिल्पा भूतड़ा को सभापति पद का निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों में उत्साह दिखाई दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद में भाजपा बोर्ड के गठन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

नगर परिषद चुनाव में निर्वाचित होने के बाद करीब दस दिनों तक अज्ञातवास में रहे भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद मंगलवार को निम्बाहेड़ा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नगर परिषद में भाजपा बोर्ड बनने एवं उपसभापति पद पर निलेश मेहता के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जताई।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती शिल्पा भूतड़ा, उपसभापति निलेश मेहता सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।

स्वागत एवं कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व महामंत्री वीरेश चपलोत, निकाय चुनाव संयोजक उमेश तोतला, सह संयोजक मोतीलाल आहुजा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, ममता शारदा, वरिष्ठ नेता डॉ. जे.एम. जैन, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश बुनकर, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप मोदी, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक विशाल सोनी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार एवं भाजपा जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति सहित भाजपा के पार्षदों के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। निलेश मेहता के निर्विरोध निर्वाचन के साथ नगर परिषद निम्बाहेड़ा में उपसभापति पद की प्रक्रिया पूरी हुई, जबकि नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण और निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण के बाद नए बोर्ड की औपचारिक प्रक्रिया भी आगे बढ़ी।

Next Story