निम्बाहेड़ा नगर परिषद में आयोजित विशेष कैंप का पदभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में संचालित विभिन्न कार्यों और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। साथ ही उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त रावल ने कहा कि कैंप में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सेवाएं पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आमजन को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कैंप की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस विशेष कैंप में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निराकरण किया जा रहा है, जिसकी प्रगति की समीक्षा स्वयं आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर की।

Next Story