निंबाहेड़ा (28 जनवरी, 2026) बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल निंबाहेड़ा में बाल विवाह निषेध जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।

प्रशासनिक निर्देश एवं आयोजन का उद्देश्य

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने बताया कि जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

विशेषज्ञों का संबोधन एवं हेल्पलाइन

कार्यक्रम में सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश तोषनीवाल ने कहा कि:

"बाल विवाह को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।"

उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि:

"यदि कहीं भी बाल विवाह होने की आशंका हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।"

शपथ ग्रहण एवं ब्लॉक स्तर की गतिविधियाँ

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा ने निंबाहेड़ा ब्लॉक में चल रहे बाल विवाह निषेध जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी बच्चों एवं स्टाफ को बाल विवाह निषेध शपथ दिलवाई। इस जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनिल कुमार सोमानी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्य

कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:

  • घनश्याम जोशी, सतीश कुमार शर्मा, इशरत कौसर
  • नीतू धोबी, फौजिया अंजुम खान, भावना कुर्कीया
  • राजेंद्र टेलर, मनोज रैगर, सुरभी जोशी
  • ममता भारद्वाज, नीतू सोनी, सुरभी आमेटा और रामनिवास धाकड़

बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

Next Story