निम्बाहेड़ा में 6 सितम्बर को लायंस क्लब निम्बाहेड़ा की ओर से देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक उत्थान में यथा योगदान के संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा व सहशिक्षा में विशिष्ट योगदान करने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाल एवं उपरना ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष अरविंद मूंदड़ा ने स्वागत उद्बोधन में सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा, संस्कार एवं समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षाविद शैलेन्द्र वैष्णव, श्रीमती मोनू अग्रवाल, उदय राम अहीर, मनोहर लाल जैन, दीपक कुमार भट्ट, दिलीप हिंगड़, चारु गोस्वामी, योगेश मुंदड़ा, श्रीमती संतोष साहू, नीलोफर खान, अंकिता तोषनीवाल, निर्भय राम धाकड़, उमेश प्रकाश धुत एवं ज्योति बाला सहित शिक्षा क्षेत्र में सेवारत क्लब के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम कोर्डिनेटर शान्ति चन्द मेहता ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा तथा उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्लब संस्थापक सदस्य डॉ जे एम जैन ने क्लब की 52वर्षीय गरिमामय सेवा यात्रा की संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि समाज को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के प्रति सम्मान है।

सम्मानित शिक्षाविद् दिलीप हिंगड़ व चारू गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र एवं भविष्य का निर्माण भी करते हैं। शिक्षकों की इसी भूमिका को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

क्लब के शान्ति चन्द मेहता, डॉ जे.एम.जैन, निवृतमान अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, श्यामलाल भराड़िया, सुरेशचंद्र तोतला, जगदीश चंद्र अग्रवाल, विजय आगार, वी.के.माहेश्वरी, नवीन मारू, अशोक कुमार जैन, मनोहर लाल वासवानी, भैरूलाल धूत, सुनील डूंगरवाल, ललित प्रकाश शारदा, दिलीप पामेचा, एस.एन.चेचानी, के.बी.अग्रवाल, सुरेश चंद्र कुमावत, अंकित कोठारी, सत्यनारायण शारदा व अश्विनी बसेर ने सभी शिक्षाविदों के सम्मान में सहयोग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लायनवादी परम्परा के अनुसार मां सरस्वती, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन व लायनवाद के जनक मेल्विन जोन्स की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। क्लब सचिव व कार्यक्रम संचालक किशनलाल जोशी द्वारा आभार अभिव्यक्ति के उपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Story