निम्बाहेड़ा के लसडावन में LION सीमेंट और श्री नाकोड़ा इंटरप्राइजेज, लसडावन द्वारा सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के शर्ट वितरित किए गए। इस पहल के तहत कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई गई।

फर्म के संचालक मनीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लसडावन के श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के लगभग 40 से अधिक शर्ट वितरित किए गए। नए शर्ट प्राप्त कर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रतिष्ठान हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। इसके तहत पूर्व में भी गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे और पानी की कुंडियां वितरित की गई थीं। विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के शर्ट वितरण की यह पहल भी इसी सामाजिक सरोकार की कड़ी के रूप में सामने आई।

Next Story