निंबाहेड़ा में महिलाओं हेतु ‘द केरला स्टोरी 2’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित
भारतीय जैन संगठना द्वारा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्रेजी मल्टीप्लेक्स में महिलाओं और नवयुवतियों के लिए फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

निंबाहेड़ा के क्रेजी मल्टीप्लेक्स में भारतीय जैन संगठना द्वारा आयोजित फिल्म प्रदर्शन के दौरान उपस्थित महिलाएं और अतिथि अशोक नवलखा व वीरेश चपलोत।
निम्बाहेडा। भारतीय जैन संगठना निम्बाहेड़ा (बीजेएस) द्वारा नगर की महिलाओं एवं नवयुवतियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निम्बाहेड़ा स्थित क्रेजी मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस फिल्म को देखने के लिए नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नवयुवतियां उपस्थित रहीं और फिल्म के माध्यम से समाज में जागरूक रहने का संदेश ग्रहण किया।
आयोजन में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भारतीय जैन संगठना के संरक्षक अशोक नवलखा एवं भारतीय जैन संगठना अध्यक्ष वीरेश चपलोत उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रकाश चेलावत, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, बीजेएस स्मार्ट गर्ल हेड मुकेश बम, स्मार्ट गर्ल ट्रेनर एवं कार्यक्रम संयोजक शिल्पा जैन, अल्पना चपलोत, बूथ अध्यक्ष सीए नितेश शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
पूर्व विधायक अशोक नवलखा का संबोधन एवं सामाजिक संदेश
पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि "आज के समय में युवतियों को शिक्षा, संस्कार और जागरूकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, सतर्कता और सही मार्गदर्शन से ही महिलाएं सुरक्षित एवं सशक्त बन सकती हैं। नवलखा ने भारतीय जैन संगठना द्वारा महिलाओं और युवतियों के लिए किए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि "ऐसे कार्यक्रम समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
महिला सशक्तिकरण और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा
उन्होंने कहा कि "समाज में युवतियों और महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन उन्हें वर्तमान समय की चुनौतियों और परिस्थितियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं।" फिल्म के इस विशेष प्रदर्शन के माध्यम से बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं एवं नवयुवतियों ने सामाजिक सुरक्षा और सतर्कता के पहलुओं को समझा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
