निम्बाहेड़ा: कमलेश बुनकर बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष
निम्बाहेड़ा भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश बुनकर का भव्य स्वागत, विधायक श्रीचंद कृपलानी ने दी शुभकामनाएं।

निम्बाहेड़ा भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश बुनकर का स्वागत करते विधायक श्रीचंद कृपलानी और अन्य पार्टी पदाधिकारी।
निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा के नगर महामंत्री कमलेश बुनकर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी द्वारा बुनकर की नियुक्ति के औपचारिक आदेश जारी होते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बुनकर के मनोनयन की सूचना मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
शुक्रवार को नव मनोनीत जिलाध्यक्ष कमलेश बुनकर के स्थानीय भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बुनकर ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत विधायक कृपलानी सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुनकर को उपरना ओढ़ाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कमलेश बुनकर को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और दायित्व प्रदान करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कमलेश बुनकर अपने अनुभव, संगठनात्मक कौशल एवं सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से अनुसूचित जाति मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही, पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
गौरतलब है कि कमलेश बुनकर लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि बुनकर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में अभूतपूर्व योगदान प्राप्त होगा।
इस स्वागत समारोह में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, मनोज मालू, महिपाल सिंह राणावत, नरेश आमेटा, जगदीश माली, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री आशीष बोड़ाना, रतन वैष्णव, धर्मपाल जाट, कैलाश सेन, ओमप्रकाश नाथ, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, दिनेश सोमानी, दीपक पाराशर, सोनू झंवर, रवि जाट, भानु झंवर, अभिषेक सेन, प्रेम सिंह, हितेश जोशी, विकास साहू, जितेंद्र सिंह पंवार, पूर्व पार्षद प्रहलाद राजोरा, राजेश लोट, श्यामसुंदर मूंदड़ा, विजयप्रकाश काबरा, रवि कृपलानी, शक्ति केंद्र प्रभारी सत्यप्रकाश मेनारिया, अशोक मालवीय, गोपाल शर्मा, दीपक चेचानी, पुष्कर चीनी सोनी, कमलेश शर्मा, पूरणमल पुरबिया, श्यामलाल डोडरिया, विक्की कुमावत, दशरथ कुमावत, प्रकाश कुमावत तथा दीपक शारदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कमलेश बुनकर के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की मंगलकामनाएं कीं।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
