निम्बाहेड़ा: 51 वर्षीतप आराधकों का बहुमान, अक्षय तृतीया पर होगा पारणा
सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित समारोह में विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई गणमान्य शामिल हुए, 20 अप्रैल को कृषि मंडी में होगा समापन।

राजस्थान के निम्बाहेड़ा नगर में सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक वर्षीतप पारणा महोत्सव के अंतर्गत 19 अप्रैल, रविवार को 51 वर्षीतप आराधकों एवं उनके लाभार्थी परिवारों का भव्य बहुमान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्या म.सा. डॉ. गुणरंजना श्रीजी म.सा. द्वारा सुमधुर मंगलाचरण से किया गया, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया। इस पुनीत अवसर पर वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रभावना (गिफ्ट) के लाभार्थी राजमल - सोहनबाई, कुहू, शोभागमल - विजयलक्ष्मी, सुरेंद्र - मोनिका, महावीर - ज्योति, हर्ष - प्रेरणा, नितांत, गौरव, पहल, जिनय, धर्विक, छाजेड परिवार रहे। शाल द्वारा बहुमान की विशिष्ट सेवा मनोहरलाल, अनूपकुमार, ऋषभकुमार, अमनकुमार मेहता परिवार ने अर्पित की, जबकि माला से बहुमान करने का सौभाग्य सोहनलाल - भगवतीबाई, सुरेशकुमार - निर्मलादेवी, दिनेशकुमार अंशुल छाजेड परिवार को प्राप्त हुआ। तपस्वियों को तिलक-कुमकुम से वंदन करने वाले लाभार्थी सुरेन्द्रकुमार - मोनिका, नितांत छाजेड परिवार रहे तथा तपस्वियों को अक्षत (चावल) से वधने का लाभ बाबूलाल - सोहनबाई, राजेंद्रकुमार, यशकुमार, मुकेशकुमार, रिचिनकुमार, अक्षय, कल्प लुक्कड़ परिवार ने लिया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न महिला मंडलों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें अखिल भारतीय राजेंद्रजैन महिला परिषद, जयंत ज्योति बहु मंडल, खतरगच्छ महिला मंडल, दिवाकर महिला एवं बहु मंडल, तपागच्छ महिला मंडल, तेरापंथ महिला मंडल, विजयगत्छ महिला एवं बहु मंडल, नाकोड़ा जिन भक्ति महिला मंडल, त्रिशला बहु मंडल तथा समता महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह का कुशल मंच संचालन उदयपुर के कुलदीप प्रियदर्शी एवं डॉ. अंगूरबाला सेठिया ने किया। आयोजन में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी एवं वीरेश चपलोत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस पावन प्रसंग पर सकल श्रीसंघ वर्षीतप मंडल के प्रतिनिधि अखिलेश जैन, कौस्तुभ डांगी, अतुल सेठिया, महावीर सिंघवी, कुलदीप नाहर, देवेंद्र सालेचा, भोपालसिंह बोडाना, अनूप मेहता, राजेश जेतावत, हरमेश सिंघवी एवं अशोक तेजीवत सहित समाज के वरिष्ठजन रोशनलाल खेरोदिया, सुरेन्द्रकुमार डूंगरवाल, अभय सिरोहिया, सुशील नागोरी, राजेंद्रकुमार डांगी, अनिल मारू, मनीष बाबेल, अभय बोडाना, कमल डागा, पारस बोहरा, दिलीप पामेचा, अशोक गदीया, जसवंत बोहरा, बाबूलाल सिंघवी, डॉ. जे एम जैन, चांदमल वीरानी, जयकुमार सेठिया, हस्तीमल दुग्गड, सुरेंद्र चौधरी, प्रकाश चेलावत, नक्षत्रमल नागोरी, धर्मेंद्र मारू, सुशील नवलखा, दिलीप हिंगड, मनोज पीपाड़ा, यशवंत चपलोत, सुरेश वीरानी, राजेश वीरानी, सौरभ वीरानी, अभय नलवाया, हस्तीमल सेठिया, शांतिलाल सिसोदिया, उमराव हिंगड, गजेन्द्र नवलखा, प्रवीण महात्मा, बलवीरसिंह नाहर, रितेश नाहर, हरिसिंह बोडाना, अंकित वीरानी, विमल कोठारी, पारस सांड, राजीव लसोड़, पवन ढेलावत, घनश्याम मेहता, हस्तीमल डागा, बसंतीलाल सियाल, आनंद सिंघवी, पदम नागौता, राजेश बोडाना, विश्वास नागोरी, जयंत बोडाना, वीरेंद्र मारू, चेतन मारवाड़ी, पवन जैन, आशीष नागोरी, अभय परमार, शोभागसिंह भड़कतीया, विनोद आंचलिया, गोतम सिंघवी, गजेन्द्र छाजेड, रत्नेश सेठिया, समरथ वडारा, समरथमल परमार, तख्तसिंह सिंघवी, प्रमोद मोदी, दिलीप पारख, अतुल बोडाना, प्रदीप मारवाड़ी, नितेश सिंघवी, अभिनव मारू, अर्पित सिंघवी, कमलेश दुग्गड, मनोज मेहता, अभिषेक वडारा, मनीष नागोरी, विकेश डागा, दीपक सगरावत एवं अमन मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। इसी क्रम में 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के महापर्व पर स्थानीय कृषि उपज मंडी में भव्य समापन समारोह आयोजित होगा, जहाँ इक्षु (गन्ने) के रस से तपस्वियों का अंतिम पारणा संपन्न कराया जाएगा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
