निम्बाहेड़ा: जैन जागृति सेंटर ने शुरू किया नि:शुल्क छाछ वितरण प्रकल्प
भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के लिए शेखावत सर्कल पर ग्रीष्मकाल तक चलने वाले सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया।

निम्बाहेड़ा के मंडी चौराहा स्थित शेखावत सर्कल पर नि:शुल्क छाछ वितरण प्रकल्प के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं अन्य पदाधिकारी।
निम्बाहेड़ा में भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जैन जागृति सेंटर सेन्ट्रल बोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई की प्रेरणा एवं सहभागिता से जैन जागृति सेंटर, निम्बाहेड़ा द्वारा गुरुवार को नि:शुल्क छाछ वितरण प्रकल्प का शुभारंभ किया गया। मंडी चौराहा स्थित शेखावत सर्कल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे और प्रकल्प के पहले ही दिन लोगों का उत्साह देखने को मिला।
गर्मी से राहत देने वाले इस सेवा प्रकल्प के प्रथम दिवस सैकड़ों लोगों ने लगभग 300 लीटर शीतल छाछ का आनंद लिया। राहगीरों, मजदूरों, व्यापारियों और आमजन की केंद्र पर लगातार भीड़ उमड़ी रही। तेज गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए जैन जागृति सेंटर के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेंटर के सचिव प्रकाश चेलावत एवं अतुल सेठिया ने बताया कि ग्रीष्मकाल समाप्ति तक यह सेवा प्रकल्प नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत मिलती रहे। उन्होंने कहा कि सेवा और सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है।
कार्यक्रम में जैन जागृति सेंटर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रकाश चेलावत, अतुल सेठिया, जितेन्द्र सिंघवी, वीरेश चपलोत, कुलदीप नाहर, रवि मोदी, महावीर पामेचा, गजेन्द्र नवलखा, दिलीप मोदी, विमल जेतावत, आशीष बोड़ाना, रलेश छाजेड़, गौतम सिंघवी, दीपक सगरावत, भोपाल सिंह बोडाना, मनीष जैन (गदिया), रिचिग लुकड़, मुकेश बम, अरिहंत जैन दक सहित संजय सिंघवी, सुशील लोढ़ा, रामलाल चारण, रोहित बदलानी, तरुण प्रजापत, विनोद नागौरी, मुकेश खंडेलवाल और आनंद सिंघवी सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
सेंटर के कोषाध्यक्ष वीरेश चपलोत ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजन को शीतलता प्रदान करना है। वहीं सेंटर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने सभी सदस्यों और नगरवासियों से इस सेवा अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। गर्मी के मौसम में शुरू हुआ यह सेवा प्रकल्प अब शहर में सामाजिक सहयोग और जनसेवा का महत्वपूर्ण केंद्र बनता नजर आ रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
