✕
निंबाहेड़ा: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्रबुद्ध जन एवं साहित्यकारों की संगोष्ठी आयोजित
By कविता पारख, निम्बाहेडाPublished on
भारतीय साहित्य परिषद द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में विभिन्न भाषाओं के विद्वानों ने मातृभाषा को संस्कृति का संवाहक बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया।

x
निंबाहेड़ा के श्रीदयानंद सभागार में आयोजित मातृभाषा चिंतन संगोष्ठी के दौरान मंच पर मंचासीन मुख्य अतिथि कैलाश मूंदड़ा, प्रोफेसर भगवान साहू और अन्य विशिष्ट अतिथि।
निंबाहेड़ा। 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर श्रीदयानंद सभागार निंबाहेड़ा में शनिवार को भारतीय साहित्य परिषद निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन एवं साहित्यकारों की संगोष्ठी में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मातृभाषा के महत्व को इंगित किया।
मातृभाषा का महत्व और मुख्य अतिथि वक्ताओं ने कहा कि "मातृभाषा व्यक्ति के साथ-साथ उसकी संस्कृति और परंपराओं की संवाहक होती है।" उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा के साथ-साथ समाज और व्यापार में भी मातृभाषा का उपयोग होते रहना चाहिए। इस मातृभाषा चिंतन संगोष्ठी का आयोजन निम्नलिखित अतिथियों के सानिध्य में संपन्न हुआ: श्रीकल्ला जी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं अध्यक्ष कैलाश मूंदड़ा (मुख्य अतिथि) प्रोफेसर भगवान साहू (अध्यक्षता) पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा एवं वर्षा कृपलानी (विशिष्ट अतिथि) वक्ताओं ने अपनी-अपनी मातृभाषाओं में विचार अभिव्यक्ति कर सभागार को मंत्र मुग्ध कर दिया। मातृभाषा के उपयोग की आवश्यकता कार्यक्रम संयोजक रवीन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष भजन जिज्ञासु के आव्हान पर आयोजित इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपनी मातृभाषा में गद्य-पद्य की प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने इस बात पर आवश्यकता प्रकट करी कि "हमें मातृभाषा का सम्मान ही नहीं, उसका उपयोग भी करना चाहिए।" उन्होंने सिंधी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती और दक्षिण भारतीय समाज के लोगों द्वारा अपने परिवार और जाति समाज में अपनी मातृभाषा के अत्यधिक उपयोग पर खुशी और गर्व प्रकट किया। विविध भाषाओं में सांस्कृतिक अभिव्यक्ति संगोष्ठी में विभिन्न विद्वानों ने अपनी मातृभाषा में विचार रखे: कैलाश मूंदड़ा: मारवाड़ी भाषा में कल्ला जी के शौर्य, पराक्रम और संस्मरण प्रकट किए। प्रोफेसर भगवान साहू: उड़िया भाषा में जगन्नाथ संस्कृति का परिचय दिया। नरेंद्र शर्मा: मातृभाषा में शिक्षा पर जोर दिया। वर्षा कृपलानी: सिंधी भाषा की महत्ता प्रकट की। प्रद्युम्न श्रीमाली: देववाणी संस्कृत में उद्बोधन और काव्य प्रस्तुत किया। वाजिद अली (रोजेदार एवं राष्ट्रवादी कवि): सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ कर साहित्यकारों को भाव विभोर कर दिया। शायर एजाज अहमद: उर्दू भाषा की बात कही। क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन और संवैधानिक मांग अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा सदैव भारतीय भाषाओं के संवर्धन और प्रचार-प्रसार की वकालत की जाती रही है। इसी क्रम में: एस एन जोशी (अध्यक्ष, साहित्य परिषद निंबाहेड़ा): मालवा भाषा में विचार व्यक्त किए। बी सी पांडे (लेखक एवं पूर्व अध्यक्ष): भोजपुरी में अभिव्यक्ति दी और "राजस्थानी और भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने की वकालत की।" डॉ. सुरेश चंद्र कुमावत: राजस्थानी कविता प्रस्तुत की। यू एस शर्मा: हाडोती भाषा में अपनी बात रखी। जानकी लाल जोशी: हिंदी में विचार रखे। रमेश लक्षकार और अशोक जायसवाल: मातृभाषा के संस्मरण सुनाए। भजन जिज्ञासु (ब्लॉगर): मीठी वाणी सिंधी में मधुर गीत सुनाकर मातृभाषा की वकालत की। पत्रकार श्याम सुन्दर अग्रवाल एवं अशोक जिज्ञासु: अपने विचार व्यक्त किए। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का इतिहास संयोजक रविंद्र उपाध्याय ने 21 फरवरी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यूनेस्को द्वारा बांग्लादेश में बांग्ला भाषा के समर्थन में किए गए आंदोलन की स्मृति में मातृभाषा और भाषाई विविधताओं के संरक्षण हेतु वर्ष 1999 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की गई। वर्ष 2000 के बाद प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन 21 फरवरी को किया जाता है। स्वागत एवं उपस्थिति स्वागत: प्रधानाध्यापक द्वय अनिल झंवर और उमेश शर्मा द्वारा। आभार: कार्यक्रम संयोजक रवींद्र उपाध्याय द्वारा। उपस्थिति: संगोष्ठी में शिक्षाविद भजन शर्मा, अशोक केवलानी, किशन लाल माली, अयूब हुसैन नीलगर, कविता द्रौपदी जिज्ञासु, उर्दू के शायर आदि उपस्थित थे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
