निंबाहेड़ा। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा एवं जावदा सेकंड के संयुक्त तत्वावधान में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा सेकंड तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा के लगभग 210 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में निबंध, प्रश्नोत्तरी, सामान्य ज्ञान, साइंस एवं मैथ्स ओलंपियाड तथा पौधारोपण एवं पर्यावरण क्विज आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता के कक्षा 9-10 वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा की हर्षिता सोनी और कक्षा 11-12 वर्ग में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा की अक्सा नूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा की क्रमशः रीना जैन और पूजा माली प्रथम रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों में इसी विद्यालय की क्रमशः इल्मा खान और करण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मैथ्स ओलंपियाड में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा के युवराज नागदा प्रथम रहे। साइंस ओलंपियाड के 9-10 वर्ग में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा सेकंड के दीपेश मेनारिया तथा 11-12 वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा की चीना मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पौधारोपण एवं पर्यावरण क्विज में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा के राहुल सालवी प्रथम रहे।

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबड्डी एवं खो-खो के मुकाबले भी कराए गए। कबड्डी में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में विजेता रहा। खो-खो के छात्रा वर्ग में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा सेकंड और छात्र वर्ग में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा विजेता रहा।

विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य मनोहर लाल जैन, उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र गवारिया एवं पंकज कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन उप प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने किया। अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Next Story