निंबाहेड़ा: औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसपी शोर्टेक्स प्लांट परिसर में लगी आग
खेत में गेहूं के अवशेष जलाने से उठी चिंगारियों ने प्लांट के बारदान और वेस्ट मटेरियल को चपेट में लिया, दमकल विभाग ने पाया काबू।

निंबाहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एसपी शोर्टेक्स प्लांट के बाहर रखे बारदान में लगी आग को बुझाते हुए विभिन्न सीमेंट कंपनियों और नगर परिषद के दमकल कर्मी।
निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा नगर के औधोगिक क्षेत्र में स्थित अंरिहंत ब्रिज कांटा के पीछे एक खेत में गेंहू काटने के बाद बचे खापों में लगी आग ने तेज हवाओं के चलते विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चिंगारियां समीप स्थित एस.पी षोरटेक्स प्लांट के बाहर परिसर तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखे गेंहू का सूखला बेस्ट मटेरियल और बारदान आग की चपेट में आ गए। इस घटना से परिसर में भारी नुकसान होने की संभावना जताई गई।
जानकारी के अनुसार, खेत में उपज के गेंहू काटने के बाद बचे खापों में आग लगी थी। तेज हवाओं के कारण आग की चिंगारियां उछलकर एस.पी षोरटेक्स प्लांट के मालिक सौभाग मल छाजेड के बाहरी परिसर में रखे सूखला बेस्ट मटेरियल और बारदान तक पहुंचीं, जिससे वहां आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलती गई और काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया। तेज हवाओं के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण करते हुए परिसर में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बारदान और सूखला सामग्री जलकर राख होने की सूचना मिली।
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद, जेके सीमेन्ट और वंडर सीमेन्ट के दमकल दल तत्काल मौके पर पहुंचे। नगर परिषद दमकल चालक जीवन पुष्करना के अनुसार, आग की स्थिति गंभीर थी और तेज हवाओं के कारण इसे नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। दमकल कर्मियों में जीवन पुष्करना, फायरमेन षद्वाम हुसेन, सहायक नरेन्द्र माली, जेके चालक घनष्याम मेघवाल तथा वंडर सीमेन्ट के रामनारायण जोषी सहित अन्य सहायक शामिल रहे।
तीन-चार पानी के टेंकरों और दमकल पाइपों के माध्यम से लगातार पानी की आपूर्ति की गई। दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत और सूझबूझ से करीब सवा घंटे तक लगातार पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया।
नगर परिषद, जेके और वंडर सीमेन्ट के दमकलों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया। यह घटना औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
