निम्बाहेडा: अवैध खनन रोकने पर पटवारी से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
कनेरा थाना पुलिस ने बांगेडा घाटा में चारागाह भूमि पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा और मौके से जेसीबी, डम्पर व एलएनटी मशीन जब्त की।

निम्बाहेडा। अवैध खनन रोकने पर पटवारी के साथ मारपीट के मामले में कनेरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से एलएनटी, डम्पर व जेसीबी जब्त की है।
घटना का विवरण और रिपोर्ट
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 15 फरवरी को बांगेडा घाटा के पटवारी सुनिल कुमार पुत्र जयकिशन सारण विश्नोई ने कनेरा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट देकर बताया कि:
- "15 फरवरी को ही दोपहर 12 बजे वह उसके साथी प्रवीण खीचड दोनो गांव दीपपुरा में गिरदावरी व क्रॉप कटिंग कार्य हेतु जा रहे थे।"
- "सरहद मौजा बांगेडा में चारागाह भुमी पर कुछ लोग जेसीबी व एलएनटी मशीन से मिटटी खोदकर डम्परों में भर रहे थे।"
- "उक्त अवैध खनन को रोकने के लिये गया व पर्चा मौका बना रहा था कि मोटर साईकिल से शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया तथा उसके साथ में गाली गलौच कर थप्पड़ मार दिये।"
- "थोडी देर बाद वहा पर राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया, जो आते ही गाली गलौच कर उसके साथी प्रवीण के थप्पड मारी। पर्चा मौका फाड़ कर राज्य कार्य में बाधा पहुंचाई।"
पुलिस अनुसंधान और जब्ती
रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। दौराने अनुसंधान प्रकरण में जिस स्थान से चरागाह भूमी से मिटटी खोदी जा रही थी, उस स्थान से जेसीबी, डम्बर तथा एलएनटी मशीन को जब्त किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश की जाकर मारपीट करने वाले निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है:
| 1. 27 वर्षीय शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ |
| 2. 27 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ |
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उनि, एएसआई महेन्द्र कुमार, प्रकाश, कानि. गोकुल व वासुदेव।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
