निम्बाहेड़ा, 24 फ़रवरी। नगर की हेल्प सोसायटी द्वारा गुरुवार को एक निजी रिसोर्ट पर फागोसत्व पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक उल्लास और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।

फूलों की होली और बाल स्वरूप संग फाग का आनंद

सोसायटी अध्यक्ष एकता सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व पर फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई वहीं बाल स्वरुप संग फाग उत्सव मनाया गया, जिसमें सभी महिला सदस्यों ने एक रूप में परिधान धारण कर फागुन गीत गाये साथ ही जमकर ग़ुलाल उड़ाई।

होली के संदेश और जीवन के रंगों की महत्ता

एकता सोनी ने इस अवसर पर होली पर्व की महत्ता को बताते हुवे कहा कि "यह पर्व हमें संदेश देता है कि जीवन में हमेशा रंग बिरंगा रहना चाहिए चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हो।"

विभिन्न प्रतियोगिताएं और उत्साहवर्धन

आयोजन के दौरान महिला सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अन्त में विजेताओं को पारितोषिक देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

कार्यक्रम में इन सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस फाग उत्सव के दौरान सोसायटी की मीनू छाजेड, ममता काला, निहारिका राजोरा, आशा राठौड़, संगीता बंसल, सीमा पारख, सीमा कोचेटा, करुणा खेरोदिया, रितिका कीमती, ज्योति अग्रवाल, रेखा हिंगड़, कविता आहूजा, अंशु खंडेलवाल, चंदा जैन, रचना अग्रवाल, तनुजा पामेचा, लक्ष्मी मंशानी, पिंकी शर्मा और बबीता शर्मा उपस्थित थी।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story