राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत गुरुवार को निम्बाहेड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत केली मुख्यालय पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करते हुए अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करवाया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़ के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही अनेक प्रकरणों का निस्तारण किया। मुख्य अतिथि बगदीराम धाकड़ ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करना और आमजन को उनके घर के समीप ही त्वरित राहत उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अध्यक्षता करते हुए अशोक जाट ने शिविर को सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया और कहा कि सरकार की मंशा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायतीराज, कृषि और चिकित्सा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती के लिए आवश्यक जानकारी देने के साथ कृषि सामग्री का वितरण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे लाभ की पुष्टि की। इस अवसर पर पंचायत समिति विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, भाजपा पूर्वी मंडल महामंत्री राधेश्याम टेलर, भाजयुमो ग्रामीण मंडल महामंत्री सोनू झंवर, ग्राम पंचायत सचिव रामनारायण जाट, रामगोपाल झंवर, दिनेशचंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष पंकज सेन, रवि कुमार सेन, देवीलाल कुशवाह, कन्हैयालाल प्रजापत, कंवरलाल पचौरी, अशोक टेलर, सुरेश सोलंकिया, भोलीराम सोलंकिया, घनश्याम सोनी, मुकेश गायरी, दिनेशचंद बजेपुरिया, दलीचंद्र व चंद्र पचौरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक और कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story