निम्बाहेड़ा में जेजेसी सेंट्रल बोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट, मुम्बई की प्रेरणा एवं सहभागिता से संचालित निःशुल्क छाता वितरण सेवा प्रकल्प के अंतर्गत मंगलवार को जैन स्ट्रीट चौराहा स्थित एक जरूरतमंद सब्जी विक्रेता को धूप और बारिश से बचाव के लिए निःशुल्क छाता प्रदान किया गया।

प्रकल्प के तहत सब्जी विक्रेता रमेश बैरागी (वैष्णव) को ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु के दौरान प्रतिकूल मौसम से राहत देने के उद्देश्य से छाता वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन मेहनतकश ठेला एवं फेरी व्यवसायियों को सहयोग प्रदान करना है, जो विपरीत मौसम में भी अपनी आजीविका के लिए निरंतर कार्य करते हैं।

इस अवसर पर जैन जागृति सेंटर, निम्बाहेड़ा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना से संचालित यह प्रकल्प समाज के उन मेहनतकश ठेला एवं फेरी व्यवसायियों के लिए समर्पित है, जो प्रतिकूल मौसम में भी आजीविका अर्जित करने के लिए लगातार कार्यरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को राहत एवं संरक्षण उपलब्ध कराना समाज का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम में जैन जागृति सेंटर के सचिव अतुल सेठिया, सलाहकार विरेंद्र मारू, रवि मोदी, रूचिन लुक्कड़, तेली साहू समाज के अध्यक्ष लाला दशोरा, राजू भाई दशोरा, रवि प्रकाश कोठारी, भाजयुमो महामंत्री डॉ. आशीष टांक, विनोद नागौरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। निःशुल्क छाता वितरण सेवा प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंद मेहनतकश वर्ग को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story