शोक की घड़ी में मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सांड परिवार ने नेत्रदान कर दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी की नई किरण जगाई। लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड द्वारा नेत्रदान महादान के संकल्प को साकार करते हुए श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के वरिष्ठ श्रावक दिवंगत श्री सागर मल सांड के पुत्र पारस, प्रकाश, प्रदीप और मनीष सांड ने राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत यह प्रेरणादायी कार्य किया।

क्लब के आई डोनेशन चेयरमैन डॉ. आर.आर. बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि यह इस सत्र का 13वां तथा क्लब द्वारा अब तक करवाया गया कुल 26वां नेत्रदान है। नेत्रों को गोमाबाई नेत्रालय नीमच के अमर सिंह भाटी द्वारा उत्साहित कर प्रत्यारोपण हेतु सुपुर्द किया गया।

नेत्रदान कार्यक्रम में लायन राजेंद्र जारौली एवं लायंस क्लब नीमच सेंट्रल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गोल्ड क्लब के अध्यक्ष लायन विक्रमादित्य खेरोदिया, उपाध्यक्ष लायन अभिषेक सोनी, लायन शिवनारायण धुप्पड़, लायन मोहसिन अहमद, लायन अनिल धूत, लायन राजेश अस्तोलिया, लायन दिलीप सोनी, लायन मनोहर वासवानी, लायन शांतिचंद मेहता, लायन सत्य प्रकाश जैथलिया, लायन कैलाश लड्ढा सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो-7 में नेत्र उत्साहित कर प्रत्यारोपण हेतु सुपुर्द किए जाने का दृश्य दर्शाया गया है। यह कार्य समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है। — कविता पारख

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story