निंबाहेड़ा, 21 मार्च, 2026। ईदुल फ़ित्र के पावन एवं मुबारक अवसर पर निंबाहेड़ा स्थित ईदगाह पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से एक भव्य ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी सौहार्द्र और भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिली।

सौहार्द्र और भाईचारे का पैग़ाम

शनिवार सुबह ईद की विशेष नमाज़ अदा करने के पश्चात आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवम् चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने मुस्लिम धर्मावलंबियों से गले मिलकर उन्हें ईदुल फ़ित्र की दिली मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं पेश कीं।

वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर सलीम चाचा, सेक्रेटरी खालिक खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, मुस्लिम वक्फ़ कमेटी कोषाध्यक्ष रोशन अली, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा, मुकेश पारख, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, शमशू कमर मंसूरी, महासचिव दिग्वेन्द प्रताप सिंह जादौन, जावेद खान, सचिव धीरज नगरिया, आशीष अग्रवाल, अबरार अहमद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा तथा पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, उदयराम पहाड़िया, शांतिलाल लाडना, बिहारी लाल सोलंकी, राजेश सांड एवम् मंसूर अली बोहरा, खलील खान, बाबू खान मेव, सेदरोज़ खान, हाजी अल्लानूर मंसूरी, रफ़ीक मंसूरी, श्रवण आंजना, हितेश भराडीया, विष्णु मीणा, केशू नाथ, कमलेश मीणा, आशुतोष टांक, उबैद खान, कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

शहर काज़ी का आत्मीय अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से निम्बाहेडा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने निंबाहेड़ा के शहर काज़ी हाजी आबिद हुसैन साहब का साफा बंधवाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं गुलपोशी कर उनका आत्मीय खैरमकदम और सम्मान किया।

अमन और इंसानियत की सामूहिक दुआएँ

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि "ईदुल फ़ित्र का त्योहार मोहब्बत, भाईचारे, अमन और इंसानियत का पैग़ाम देता है। सभी समुदायों को मिल-जुलकर समाज में सौहार्द्र और एकता को मजबूत बनाना चाहिए।" कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगीं।

Next Story