मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा की 31 जुलाई को होने वाली सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को पीएम श्री रा.उ.मा.वि. निंबाहेड़ा में ब्लॉक के समस्त पीईईओ प्रधानाचार्यों की ओर से भव्य अभिनंदन एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (स्कूली शिक्षा) के प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश चन्द्र पुरोहित एवं संभाग उपाध्यक्ष पूरणमल लोहार द्वय रहे। विशिष्ट अतिथि विभाग कार्यवाही भूरालाल तेली, प्रधानाचार्य मनोहरलाल जैन, एबीआरएसएम जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह सिसोदिया, एसीबीईओ बड़ीसादड़ी दीपक कुमावत, रेखा मूंदड़ा, ब्लॉक वाकपीठ अध्यक्ष कविता चौधरी एवं एसीबीईओ शशि कुमार उपाध्याय रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अरविंद कुमार मूंदड़ा के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नामांकन वृद्धि, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं शिक्षकों के प्रोत्साहन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उदयपुर प्रदेश संभाग उपाध्यक्ष पूरण मल लुहार, रमेशचंद्र पुरोहित, प्रधानाचार्य रवीन्द्र कुमार उपाध्याय एवं कविता चौधरी ने कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव, सरल स्वभाव और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

समारोह में इसी माह सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्यों जगदीश चंद्र मेघवाल, अनिल चेलावत, तुलसी जोशी एवं मधु डाबरिया का भी अभिनंदन किया गया।

समस्त प्रधानाचार्य समुदाय की ओर से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह सिसोदिया सहित समस्त पीईईओ प्रधानाचार्यों ने अरविंद कुमार मूंदड़ा को शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन डॉक्टर हीरालाल लुहार ने किया। प्रधानाचार्यों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नंद सिंह राणावत, रवींद्र कुमार उपाध्याय, दिलीप हिंगड़, हरीश तानान, परसराम कुमावत, कालु राम जटिया, राशीद मोहम्मद, मुकेश धाकड़, पूनम जैन, वीणा शर्मा, रतनलाल मेघवाल, लालचंद मीणा, गौरव बाला, रजनी माहेश्वरी, कौशल्या शर्मा, कन्हैयालाल प्रजापत, मुकेश धाकड़, नंदकिशोर धाकड़, जगदीश शर्मा, जितेंद्र सोनी, सुनील राठौड़, गोपाल मूंदड़ा, सलामत अली, गोपाल धाकड़, कालूराम ठन्ना, जयप्रकाश तिवारी, राकेश यादव, दिनेश कुमार जोशी, ज्योतिबाला, जय श्री मराठा, बंशीलाल सुथार, सर्वेश पाण्डे, बंशीलाल धाकड़, संध्या पंवार, नारायण लाल रावत, युनुस मोहम्मद, घनश्याम मीणा, श्यामसुंदर झंवर, एबीआरएसएम के खंड अध्यक्ष निर्भयराम धाकड़, निंबाहेड़ा ब्लॉक के संदर्भ व्यक्ति रमेश लक्षकार, रमेश जोगी, कार्यालय से बीसी पाण्डे, राजू लाल मीणा, हिमांशु आचार्य, दिनेश नेहरा सहित कार्मिक गण एवं रेखा मूंदड़ा, गरिमा कला, उत्कर्ष मूंदड़ा परिवार भी उपस्थित रहे।

अरविंद कुमार मूंदड़ा ने अपने उद्बोधन में सभी प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे ब्लॉक परिवार के सहयोग का परिणाम है और सेवानिवृत्ति के बाद भी वे शिक्षा व समाज सेवा से जुड़े रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन बिनोता के प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी शशि कुमार उपाध्याय ने किया। कल्याण मंत्र के साथ समारोह का समापन हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story