महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ द्वारा नगर में निकाले गए भव्य चल समारोह का मंगलवार सुबह कांग्रेसजनों द्वारा हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया गया। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से चित्तौड़ी दरवाजा स्थित पुराने हॉस्पिटल के समीप प्रातः 10:00 बजे कांग्रेसजनों द्वारा जुलूस पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।

भगवान महावीर के चित्र पर पुष्पांजलि और नमन

इस अवसर पर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मोत्सव को लेकर नगर में उत्सवी माहौल बना रहा। चल समारोह में आकर्षक रथ में विराजित भगवान महावीर की तस्वीर पर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा मोतियों की माला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वातावरण “भगवान महावीर स्वामी की जय” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया।

अहिंसा और करुणा के संदेश का आह्वान

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पत लाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने संयुक्त रूप से भगवान महावीर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए "उनके अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।" कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

गरिमामयी उपस्थिति और सहभागिता

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से चित्तौड़ी दरवाजा क्षेत्र में हुए इस आत्मीय अभिनंदन के दौरान क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मुकेश माली, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आजाद बापू, नगर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जैन, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष चांदमल विरानी, मुकेश मेघवाल, शमशू कमर मंसूरी, महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, शांतिलाल लाडना, बिहारीलाल सोलंकी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं अजीत जैन, बाबू खान मेव, पुखराज पालेचा, मांगीलाल बामणिया, श्रवण आंजना, कमलेश मीणा, आशुतोष टांक, गोविंद सिंधी, लक्ष्मणदास, किशन वैष्णव, बंशीलाल कुमावत तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story