निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा के सभापति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती शिल्पा भूतड़ा ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया से पहले उन्होंने श्री जैन दिवाकर भवन में चातुर्मास के लिए विराजित तप चक्रेश्वरी, महासाध्वी श्री अरुण प्रभा जी म.सा. आदि साध्वी मंडल के दर्शन कर मांगलिक श्रवण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती शिल्पा भूतड़ा को उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें सभापति पद के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात श्रीमती शिल्पा भूतड़ा ने निर्वाचन अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट विकास पंचोली के समक्ष सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन से पहले निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड नंबर 33 से भाजपा की विजयी पार्षद श्रीमती शिल्पा भूतड़ा एवं वार्ड नंबर 42 से भाजपा के विजयी पार्षद गोपाल शर्मा को पद की गोपनीयता एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। नामांकन पत्र पर वार्ड नंबर 42 से भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद गोपाल शर्मा प्रस्तावक रहे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, डॉ. जे.एम. जैन, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, भाजपा जिला मंत्री पारस वीरवाल, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष शंभुलाल जाट, भाजपा नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, पुष्कर सोनी, लक्की आहूजा, जगदीश माली, मनोज मालू, नरेश आमेटा, नगर मंत्री शिवलाल कुमावत, पूर्व उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मूंदड़ा, जगदीश राजोरा, गुणवंत शर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, भानु झंवर, अनुराग अग्रवाल, पूरण पूर्बिया, लोकेश लड्ढा, नारायण प्रजापत, लोकेश अग्रवाल, अशोक मालवीय, पंस सदस्य मेघराज जाट, गणेश धाकड़ कनेरा, सुनील जाट कारुण्डा, अभिषेक वडारा, वैभव अब्बानी, समता वडारा, अंतरिक्ष साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीमती शिल्पा भूतड़ा के भाजपा प्रत्याशी के रूप में सभापति पद के नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए बधाई दी।

नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात श्रीमती शिल्पा भूतड़ा विश्राम घाट स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री इच्छापूर्ण बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभापति पद के नामांकन से लेकर धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद लेने तक की प्रक्रिया में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Next Story