निम्बाहेड़ा के अम्बामाता परिसर में 19 से 28 मार्च तक होंगे भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन, 50 फीट रावण दहन के साथ होगा समापन
अम्बिका माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय आयोजन; गरबा, नवदुर्गा प्रतियोगिता और 50 फीट रावण दहन सहित कई कार्यक्रम होंगे।

निम्बाहेड़ा। चेत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के प्रमुख शक्तिपीठ श्री अम्बिका माता मन्दिर में अम्बामाता मेला कमेटी, अम्बा माता सेवा समिति, हेल्प सोसायटी और नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 19 मार्च गुरुवार से 28 मार्च गुरुवार तक अम्बामाता मेला परिसर में नव दिवसीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।
शुक्रवार सांयकाल अम्बामाता मन्दिर परिसर में अम्बामाता सेवा समिति अध्यक्ष चैनसिंह चौहान, मेला कमेटी अध्यक्ष अजीत पुरोहित और हेल्प सोसायटी अध्यक्ष एकता सोनी ने नवरात्रि महोत्सव 2026 के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा भी सार्वजनिक की गई।
मेला महोत्सव के अंतर्गत 19 मार्च को प्रातः 7 बजे नवरात्र स्थापना की जाएगी। इसके बाद 23 मार्च को माताजी कलश कार्यक्रम आयोजित होगा। 25 मार्च को शाम 7 बजे से बालिकाओं और महिलाओं के लिए निःशुल्क नवदुर्गा स्वरूप प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें एकल और ग्रुप प्रतिभागी भाग ले सकेंगी।
26 मार्च को विशाल निःशुल्क गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं के लिए स्टेज परफॉर्मेंस ग्रुप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक ग्रुप में कम से कम 5 और अधिकतम 10 सदस्य शामिल होंगे तथा प्रस्तुति की समय सीमा 3 मिनट निर्धारित की गई है।
27 मार्च को ट्रेडिंशनल ड्रेस में गरबा डांडिया कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें गरबा क्विन, गरबा स्टार ऑफ नाईट, बेस्ट एनर्जी अवार्ड और बेस्ट ड्रेस अवार्ड सहित अन्य पुरस्कारों से प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
महोत्सव के अंतिम दिन 28 मार्च को 50 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के पश्चात दिनेश मंडावरी ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।
हेल्प सोसायटी की उपाध्यक्ष मीनू छाजेड ने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क फॉर्म आशीष नागौरी की फर्म द प्लाजा, आदर्श कॉलोनी, श्री राजेन्द्र सुरि ज्ञान मन्दिर के सामने उपलब्ध कराए गए हैं।
पोस्टर विमोचन समारोह के दौरान निहारिका राजोरा, ममता काला, आशा राठौड़, संगीता बंसल, सीमा पारख, जया सिंघवी, चंदा जैन, बबिता शर्मा, भावना जैन, दुर्गा कुमावत, शर्मिला लड्ढा, तनूजा पामेचा, करुणा खेरोदिया, रचना अग्रवाल, रेखा हिंगड़, सीमा कोचेटा, पिंकी शर्मा, रिंकू कीमती, करुणा खेरोदिया, अंशु खंडेलवाल, कविता आहूजा, लक्ष्मी मंशानी, रेखा हिंगड़, दीपा राठौड़ और ज्योति अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन नगर में नवरात्रि पर्व को भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
