निम्बाहेड़ा। धार्मिक नगरी निम्बाहेड़ा में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य पारणा महोत्सव की तैयारियां परवान पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में शुभ वेला के मध्य पारणा महोत्सव की पत्रिका लेखन का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और मांगलिक वातावरण में सानंद संपन्न हुआ। नगर के इतिहास में प्रथम बार सकल वर्षीतप मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस वर्षभर के कठिन तप अनुष्ठान में लगभग 51 आराधकों ने अपनी कठोर तपस्या पूर्ण की है, जिनका सामूहिक पारणा आगामी 20 अप्रैल को मंडी परिसर में साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी मसा की पावन निश्रा में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार प्रातःकाल पत्रिका लेखन के लाभार्थी परिवार सुरेश कुमार, महावीर कुमार, मेहुल कुमार, दर्शील कुमार वीरानी के निवास स्थान से हुआ। वहां से सभी जन गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ शोभायात्रा के रूप में ज्ञान मंदिर पहुँचे। ज्ञान मंदिर के पवित्र परिसर में सकल जैन समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों एवं मित्रगणों की गरिमामयी उपस्थिति में पत्रिका में 'जय जिनेन्द्र' अंकित कर लेखन की रस्म पूरी की गई। इस मांगलिक अवसर पर संगीतकार अभय जारोली ने अपनी सुमधुर स्वर लहरियों और भक्तिमय भजनों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस गौरवशाली आयोजन के साक्षी बनने हेतु समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख जन उपस्थित रहे, जिनमें चांदमल वीरानी, सागर मल वीरानी, पारस वीरानी, पंकज विरानी, सोरभ वीरानी, अंकित वीरानी, गौतम वीरानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, स्थानकवासी संघ के संरक्षक कमलेश ढेलावत, सुरेंद्र डूंगरवाल, मनीष बाबेल, शेरसिंह पारख, आनन्द सालेचा, हस्तीमल सेठिया, अनिल मारु, अशोक लोढ़ा, मनोज पारख, संतोष जैन, कैलाश बाफना, रत्नेश सेठिया, अखिलेश जैन, बाबूलाल सिंघवी, विनोद सिंघवी, अशोक जैन, कमलेश दुग्गड़, अनूप मेहता, धर्मेंद्र मारु, टिकलू सिंघवी, कुलदीप नाहर, कोस्तुभ डांगी एवं अतुल सेठिया शामिल थे। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों और व्यापारियों की मौजूदगी ने इस आध्यात्मिक उत्सव की महत्ता को द्विगुणित कर दिया। 20 अप्रैल को होने वाला यह सामूहिक पारणा महोत्सव निम्बाहेड़ा के धार्मिक इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story