निम्बाहेड़ा में वंडर सीमेंट के जीएम (सीएसआर) स्व. हेमेंद्र सिंह झाला के असामयिक निधन पर शनिवार को तहसील सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मेवाड़ प्रेस क्लब एवं बार एसोसिएशन निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सभा में पत्रकारों, अधिवक्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने स्व. झाला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दोपहर 3 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थितजनों ने कहा कि स्व. हेमेंद्र सिंह झाला वंडर सीमेंट में जीएम (सीएसआर) के रूप में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। निंबाहेड़ा क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं, ग्रामीणों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा।

सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। सरल, सहज, मिलनसार एवं संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी स्व. झाला अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे।

उपस्थितजनों ने उनके असामयिक निधन को सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में सभी मीडियाकर्मी आदि मौजूद रहे।

Updated On
Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story