पैसठिया छंद के सामूहिक जाप से धर्ममय हुआ निम्बाहेड़ा मंडी प्रांगण, 1008 जोड़ों ने लिया भाग
निम्बाहेड़ा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में 1008 जोड़ों ने सामूहिक पैसठिया छंद जाप किया। आचार्य श्री निपूर्ण रत्न सूरीजी एवं साध्वीजी की निश्रा में हुए आयोजन में हजारों श्रद्धालु और देशभर से आए जैन संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

तस्वीर में निम्बाहेड़ा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित सामूहिक पैसठिया छंद जाप के दौरान बैठे हुए हजारों श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
निम्बाहेड़ा। नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार को श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में आचार्य श्री निपूर्ण रत्न सूरीजी एवं साध्वी श्री अरुणप्रभा जी म. सा., साध्वी श्री अर्हद रेखा जी म. सा. की पावन निश्रा में 1008 जोड़ों के सामूहिक पैसठिया छंद जाप का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ जाप किया, जिससे पूरा मंडी प्रांगण धर्ममय हो गया।
आयोजन सुबह 9 बजे शुरू हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते मंडी प्रांगण में बनाया गया विशाल डोम भी छोटा पड़ गया। मंडी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सामूहिक जाप हुआ।
आचार्य श्री के मंगलाचरण के बाद साध्वी श्री गुरुकीर्ति जी म. सा., साध्वी श्री गुरुनिधि जी म. सा. एवं साध्वी श्री अरुणकीर्ति जी म. सा. के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पैसठिया छंद का जाप किया। हजारों श्रद्धालुओं के एक साथ जाप करने से मंडी प्रांगण में धार्मिक वातावरण बना रहा।
संपूर्ण महोत्सव का लाभ जिनेन्द्र कुमार एवं उत्सव कुमार नागौता परिवार, हाल बेंगलुरु एवं मूल निवासी निम्बाहेड़ा ने लिया। संघ की ओर से लाभार्थी परिवार का अभिनंदन किया गया।
साध्वी श्री गुरुकीर्ति जी म. सा. ने पैसठिया छंद के जाप की महत्ता बताते हुए इसके नियमित पठन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से धर्म आराधना एवं जाप से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति शिल्पा भूतड़ा, उपसभापति नीलेश मेहता, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, समाजसेवी वीरेश चपलोत, पार्षद पारस पारख, विक्रम खेरोदिया, रेखा नवलखा, रेणु कोठारी, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, सूरत महानगरपालिका सदस्य देवेंद्र बोकड़िया सहित देशभर से आए श्रद्धालु और विभिन्न जैन संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के मंत्री आनन्द सालेचा ने किया। संघ की ओर से सभी अतिथियों का शाल, माला एवं मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लाभार्थी नागौता परिवार का भी अभिनंदन किया गया।
संघ के संरक्षक कमलेश ढेलावत एवं अध्यक्ष प्रवीण बोहरा ने स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
आयोजन में सूरत, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंद्रपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बड़ीसादड़ी, डूंगला, नीमच, जावरा, रतलाम, मंदसौर, जीरण, नयागांव, बाड़ी एवं कनेरा सहित विभिन्न स्थानों से आए जैन संघों के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। मांगलिक के पश्चात श्री जैन दिवाकर युवक परिषद के अध्यक्ष अर्पित सिंघवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

