निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 का शुभारंभ, रामलीला मंचन शुरू
निम्बाहेड़ा में दस दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेले का शुभारंभ हुआ, जहां पहले दिन रामलीला मंचन और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।

विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के शुभारंभ अवसर पर श्री रामलीला मंच पर पूजा-अर्चना की।
निम्बाहेड़ा में दस दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 का सोमवार शाम 8 बजे विधिवत शुभारंभ हुआ। नगर परिषद निम्बाहेड़ा की ओर से सभापति श्रीमती शिल्पा भूतड़ा एवं उपसभापति निलेश मेहता के निर्देशन में आयोजित मेले का उद्घाटन मेला आयोजन समिति के संरक्षक, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मौली बंधन खोलकर किया। मेले के पहले दिन रामलीला के मंचन और मीरा रंगमंच पर स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। शुभारंभ के दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।
विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी तथा पूर्व नपा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद पारसमल पारख मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर परिषद सभापति श्रीमती शिल्पा भूतड़ा, उपसभापति निलेश मेहता, आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल एवं राजस्व अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत, भाजपा नगर निकाय चुनाव संयोजक उमेश तोतला, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, पार्षद लखन शर्मा, गणपत आंजना, पिंकी जाट, कृष्णा कुमावत, गोपाल मेघवाल, पवन मीणा, अनीता सोनी, प्रकाश शर्मा, रागिनी चतुर्वेदी, नीतू सोमानी, महिपाल सिंह राणावत, पुष्कर चीनी सोनी, अनुराधा साहू, रेखा नवलखा, कालू सेन, कैलाश सेन, संगीता जाट, गोपाल शर्मा, प्रेम बाहेती, लक्षिता चौहान, अंकिता कसौदिया, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, गोपाल पंचौली, जगदीश माली, नरेश आमेटा, लक्की आहूजा, कुलदीप सिंह राठौड़, मंत्री ओमप्रकाश नाथ, शिवदयाल कुमावत, धर्मपाल जाट, कैलाश सेन, आशीष बोड़ाना, रतन वैष्णव, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, अजय नागदा, रामनिवास जाट, कमलेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, शम्भू सिंह पंवार, पूरनमल पुरबिया, अनिल आंजना, दीपक साहू, मयंक मराठा और अनिल कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रामलीला मंच पर पूजा-अर्चना के साथ मंचन शुरू
राष्ट्रीय दशहरा मेले के शुभारंभ के साथ ही पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने श्री रामलीला मंच पर श्री रामचरितमानस ग्रंथ की पूजा-अर्चना कर रामलीला मंचन का शुभारंभ करवाया। श्री बजरंग मंडल नागौर के संचालक की मौजूदगी में अतिथियों ने प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद रामलीला का मंचन आरंभ हुआ।
श्री रामलीला मंच संयोजक एवं पार्षद प्रकाश शर्मा ने अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि श्री बजरंग मंडल नागौर के कलाकारों ने पहले दिन नारदजी और जगतपिता ब्रह्मा के संवाद का मंचन किया। इसके बाद भगवान विष्णु ने नारदजी का मोह दूर किया और ब्रज मोहनी से भगवान श्रीविष्णु ने स्वयंवर कर नारदजी को शिवजी की भक्ति प्रदान की।
प्रकाश शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर, मंगलवार को श्री रामलीला मंच पर रावण अत्याचार, पृथ्वी पुकार, श्रीराम जन्म एवं ताड़का वध सहित अन्य प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस बार भी रामलीला के संगीतमय मंचन में फिल्म जगत के जाने-माने संगीतकार एवं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सतीश देहरा संगीतमय चौपाइयों का गायन कर रहे हैं। सतीश देहरा ने रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण एवं श्रीकृष्णा में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
मीरा रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत
राष्ट्रीय दशहरा मेला प्रांगण में मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए मीरा रंगमंच पर 11 अक्टूबर, रविवार को मेले के पहले दिन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई। मीरा रंगमंच संयोजक एवं पार्षद विक्रमादित्य खेरोदिया ने बताया कि दस दिवसीय कार्यक्रमों के पहले दिन स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
खेरोदिया के अनुसार, मीरा रंगमंच पर कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मौली बंधन खोलकर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान नगर परिषद परिवार की ओर से अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर, मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी धारण करवाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
विधायक कृपलानी सहित अन्य अतिथियों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखीं और उनका उत्साहवर्धन किया। मीरा रंगमंच समिति के सदस्य एवं पार्षद महिपाल सिंह राणावत ने बताया कि मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी, जो आयोजन की भव्यता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर, मंगलवार को मीरा रंगमंच पर मैट्रिक्स इंटरटेनमेंट की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
मेला व्यापारियों ने किया विधायक कृपलानी का स्वागत
राष्ट्रीय दशहरा मेला-2025 के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले व्यापारियों एवं दुकानदारों ने रविवार को मेला शुभारंभ के बाद मेला संरक्षक एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। दुकानदारों ने उन्हें उपरना ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।
इस दौरान व्यापारियों ने मेले में इस बार विधायक कृपलानी के निर्देश पर दुकानों के आवंटन में अपनाई गई पारदर्शिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय दशहरा मेले में धार्मिक मंचन, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्यापारियों की भागीदारी के साथ दस दिवसीय आयोजन की शुरुआत हुई।

